Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 December : पार्ट वन सत्र 2021-24 के लगभग 6लाख कॉपियों का आरडीएस कॉलेज केंद्र पर मूल्यांकन शुरू। मूल्यांकन कार्य की व्यवस्था को देखने पहुंचे विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार, छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ अभय कुमार, एमडीडीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ कनुप्रिया। साथ में आरडीएस कॉलेज की प्राचार्य सह मूल्यांकन निदेशक डॉ अमिता शर्मा एवं कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने मूल्यांकन कार्य की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। विश्वविद्यालय पदाधिकारियों ने मूल्यांकन कार्य की व्यवस्था को संतोषप्रद बताया।


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि मूल्यांकन कार्य में संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालय के शिक्षकों को किसी तरह की दिक्कत ना आए इसका पूरा ख्याल रखा गया है।


कॉलेज परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने बताया कि लगभग 6 लाख कॉपियों की जांच के लिए कुल 6 सौ से अधिक शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है ताकि समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो सके। मौके पर डॉ पयोली, डॉ मीनू, एवं कोऑर्डिनेटर की टीम मौजूद थी।

Advertisements

#Muzaffarpur #rdscollege #Biharuniversity

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.