Sitamarhi 30 December :
सीतामढ़ी में पार्षद के समर्थक की गोली मारकर हत्या, सनसनी, हड़कंप. बड़ी खबर सीतामढ़ी शहर के पुनौरा थाना क्षेत्र से आ रही है. चुनाव परिणाम में हार मिलने के बाद बौखलाए प्रत्याशी बबीता कुमारी के पुत्र करण कुमार ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद के समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी है।
बोधगया में आध्यात्मिक गुरु श्री दलाई लाला से मुख्यमंत्री नितीश कुमार की स्नेहिल भेंटhttps://t.co/0fVfj7b1GT#DalaiLama #NitishKumar
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 30, 2022
मृतक गौतम कुमार शहर के वार्ड 3 निवासी कृष्ण चंद्रवंशी का पुत्र था।
बताया जा रहा की वह नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद शबनम कुमारी का समर्थक था जिसके कारण उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक गौतम के स्वजनों के मुताबिक, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद शबनम कुमारी के विजय जुलूस निकालने के कुछ देर बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।
Muzaffarpur Nagar Mayor Candidates and Their Votes in Election 2022https://t.co/WxcmNiNRC0#Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 30, 2022
घटना के तुरंत बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि इन दोनों के बीच पहले से जमीन का विवाद भी चल रहा था।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
#Sitamarhi #Crimenews #News

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।