www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University महिला बैडमिंटन की टीम पहली बार All India Inter Zonal University, Khelo India University Games क्वालीफाई कर इतिहास बनाया

December 31, 2022 | by Goltoo

rds brabu (1)

आरडीएस कॉलेज की सलोनी के नेतृत्व में बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी महिला बैडमिंटन की टीम पहली बार ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई की.

Reewa 31 December : आरडीएस कॉलेज की सलोनी के नेतृत्व में बी आर ए बिहार यूनिवर्सिटी महिला बैडमिंटन की टीम पहली बार ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई की. Tournament में कुल 52 यूनिवर्सिटी की टीमों ने हिस्सा लिया था और उन सभी के बीच मुकाबला हुआ.

डायरेक्टर ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी डायरेक्टर एंड डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन राम दयालु सिंह महाविद्यालय


आरडीएस कॉलेज की सलोनी के नेतृत्व में बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी महिला बैडमिंटन की टीम पहली बार ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई कर इतिहास बनाया, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्वालिफाई करने के साथ-साथ पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया. कल खेले गए अंतिम मुकाबले में पिछले साल की चैंपियन रांची यूनिवर्सिटी को हराकर मुकाबला समाप्त किया.

बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी महिला बैडमिंटन की महिला बैडमिंटन टीम

Achievements of B.R.A. Bihar University in this Tournament

  1. B. R. A. BIHAR UNIVERSITY महिला बैडमिंटन की टीम पहली बार All India Inter Zonal University Games के लिए क्वालीफाई कर इतिहास बनाया.
  2. पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया
  3. आरडीएस कॉलेज की सलोनी अपने पूल में अपने सारे सिंगल्स मैच जीतने वाली अकेली खिलाड़ी बनी.
  4. पिछले साल की चैंपियन रांची यूनिवर्सिटी को हराना
  5. पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय को पराजित कर सनसनी फैलाना
  6. 52 यूनिवर्सिटीओं के बीच बिहार यूनिवर्सिटी ने ओवरआल तीसरा पोजीशन लाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
  7. मेंटर गुरु रवीशंकर कुमार के का सहयोग,कोच नीरज कुमार का बहुत बड़ा योगदान

आरडीएस कॉलेज की सलोनी अपने पूल में एक भी सिंगल मैच नहीं हारने वाली एक एकमात्र खिलाड़ी बनी, यह कह सकते हैं पूरे टूर्नामेंट में अपने सारे सिंगल्स मैच जीतने वाली अकेली खिलाड़ी बनी. सलोनी के साथ-साथ उनके डबल पार्टनर सिमरन ने भी अद्भुत खेल का प्रदर्शन किया और उनके साथ-साथ आकांक्षा ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन कर बिहार विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया और उनके साथ शुभांगी ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतर तरीके से किया. खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय मेंटर गुरु रवीशंकर कुमार के का सहयोग, प्लानिंग के साथ-साथ बैडमिंटन के कोच नीरज कुमार का बहुत बड़ा योगदान है.

आरडीएस बैडमिंटन कोर्ट जहां खिलाड़ियों ने तैयारी की


दूसरी तरफ पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय को पराजित कर सनसनी फैलाने वाली बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी टीम ने यह साबित कर दिया कि टैलेंट की कमी कहीं नहीं है सिर्फ सपोर्ट की जरूरत है. विश्वविद्यालय की पुरुष टीम ने टूर्नामेंट का सबसे अद्भुत मुकाबला किया जो ADAMAS University और बिहार विश्वविद्यालय के बीच हुआ जिसमें पांच सीधे सेटों में मुकाबला चला. विश्वविद्यालय को निराशा हाथ लगी और बिल्कुल बराबरी के अंतिम सेट में 25-23 से हार मिली. इस Marathon मैच को मैच ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा गया और सबसे बड़ी बात है बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी की टीम को जिस टीम से सामना करना पड़ा वह वह पुरुष बैडमिंटन टीम की टूर्नामेंट की सबसे अच्छी टीम थी.


पुरुष और महिला मिलाकर कुल 11 खिलाड़ियों की टीम में 6 खिलाड़ी आरडीएस कॉलेज से थे दो खिलाड़ी एसएनएस कॉलेज हाजीपुर तथा एक खिलाड़ी s.n.s. मुजफ्फरपुर के एवं महिला खिलाड़ियों एलएस कॉलेज से थी.


जनवरी के तीसरे सप्ताह में होनेवाली ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट होनी है जिसमें इसी टीम इस टीम को भाग लेना है. इसका आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में आयोजित होने जा रहा है.


टीम के मेंटर के तौर पर डॉ रवि शंकर कुमार आरडीएस कॉलेज कोच के तौर पर नीरज कुमार ने इस जीत में अहम् भूमिका निभाई . अब देखना होगा कि बिहार विश्वविद्यालय इन खिलाड़ियों और कोच मेंटर को क्या सम्मान देती है, कैसे सम्मानित करती है और प्रोत्साहन बढाती है. यह देखने वाली बात होगी.


इस टूर्नामेंट में कुल 52 यूनिवर्सिटी की टीमों ने हिस्सा लिया था और उन सभी के बीच मुकाबला हुआ बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी ने इतिहास बनाते हुए ओवरआल तीसरा पोजीशन प्राप्त किया अपने पुल की चैंपियन रही।. चैंपियन बनी टीम में से तीन खिलाड़ी आरडीएस कॉलेज की थी जिनकी जीत में बड़ी भूमिका रही है. 52 यूनिवर्सिटीओं के बीच बिहार यूनिवर्सिटी ने ओवरआल तीसरा पोजीशन लाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

#brabiharuniversity #Biharuniversity #badminton #Muzaffarpur #interuniversitybadminton

RELATED POSTS

View all

view all