Sports
Advertisements

Muzaffarpur 12 January: बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी( रेड )को 10 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में आज स्थानीय आरडीएस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 19 ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी रेड के तरफ से घनश्याम ने 38 रन बनाए वही आदित्य ने 13 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।


इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम अंततः 83 रन पर ऑल आउट हो गई।
गेंदबाजी मैं डायमंड क्रिकेट क्लब की तरफ से इंदल चौहान ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके वही आदित्य कुमार को दो बबलू कुमार को दो एवं आर्यन विमल को एक विकेट लेने में सफलता हासिल हुई।


जवाब मैं खेलने उतरी डायमंड क्रिकेट क्लब ने 6 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए जीत के लिए 86 रन बना लिए डायमंड क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आर्यन विमल ने 26 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए वहीं के केशव ने 11 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 28 रन बनाए।

Advertisements


आज के मैन ऑफ द मैच डायमंड क्रिकेट क्लब के आर्यन विमल को दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त एंपायर सचिन कुमार एवं सनी वर्मा थे।

#cricket #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.