Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur Jeevika Alumni Meet : आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत एलुमनाई मीट का आयोजन बोचहां प्रखण्ड, मुजफ्फरपुर में किया गया। आज के तकनीकी युग में लड़कियां अगर हुनर को अपनाती है और अपने अंदर किसी ना किसी स्किल को बढ़ाती हैं तो वह आत्मनिर्भर बन सकती है। लड़कियों और लड़कों को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत प्रशिक्षित करा रोजगार के नए रास्ते जीविका दे रही है । युवा अपनी सफलता से परिवार और समाज के आइकन बन रहें हैं। उक्त बातें वरीय उप समाहर्ता सारा असरफ ने जीविका द्वारा आयोजित एल्यूमिनाई मीट में शुक्रवार को बोचहां में कहीं ।

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत एलुमनाई मीट का आयोजन बोचहां प्रखण्ड, मुजफ्फरपुर में सफलतापूर्वक किया गया। एलुमनाई मीट में मुख्य अतिथि सारा असरफ वरीय उपसमाहर्ता,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुभद्रा कुमारी, डीपीएम अनिशा, जिला रोजगार प्रबंधक अभिषेक शेखर , संचार प्रबंधक राजीव रंजन, स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक शोभा कुमारी, एवम बीपीएम जीविका संजीव रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर एलुमनाई मीट का उद्घाटन किया ।

सभा को संबोधित करते हुए रोजगार प्रबंधक अभिषेक शेखर ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के माध्यम से जीविका बोचहां द्वारा बेरोजगार युवा युवतियों को संगठित क्षेत्रों के गैर सरकारी संस्थाओं में कौशल प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार उपलब्ध कराने हेतु डिडियूजीकेवाई एक सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।

Advertisements

इसके तहत बोचहां के विभिन्न पंचायतों से युवा एवम युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ कर अपने परिवार एवम क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे है। कहा कि इस तरह के कार्यकर्म का आयोजन मुजफ्फरपुर के विभिन्न प्रखंडों में किया जाता है। ताकि समाज के गरीब और वंचित लोगों को जागरूक कर उनका उत्थान हो सके। जीविका की डीपीएम अनिशा ने युवाओं को रोजगार और ज्ञान की बदौलत विकास की ओर अग्रसर रहने की बात कही।


बीपीम संजीव रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि जीविका द्वारा संचालित प्रोजेक्ट द्वारा बेरोजगार लोगों का कौशल प्रशिक्षण करा रोजगार से जोड़ रही है। इससे समाज में बहुत सकारात्मक प्रभाव हो रहा है। इस कार्यकर्म में युवा युवतियों तथा जीविका महिलाओं की भागीदारी बहुत उत्साहवर्धक थी।

कार्यक्रम में उपस्थित रोजगार प्राप्त कर चुके छात्रों और उनके अभिभावकों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम का संचालन संचार प्रबंधक राजीव रंजन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बीपीएम संजीव रंजन ने किया। इस मौके पर कल्पना कुमारी, प्रियंका कुमारी,श्रवण कुमार, रजनीगन्धा,वीरेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

#jeevika #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.