Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 February : आरडीएस कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ अनीता घोष एवं डॉ एसके पाल के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


विदाई सह अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि प्रो अनीता घोष ने एक अच्छे अध्यापिका होने की सभी जिम्मेदारियों का पूरी प्रतिबद्धता से पालन किया है, वहीं प्रो. एसके पाल ने पूरी इमानदारी और कर्मठता के साथ अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन किया तथा विभाग को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

आप दोनों का कठिन परिश्रम और विभाग के प्रति समर्पण सदा हमारे दिलों में मौजूद रहेगा। आपके द्वारा समय-समय पर दिए गए बहुमूल्य और प्रभावी सुझाव को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कॉलेज परिवार के तरफ से प्यार और सहयोग के लिए आप दोनों को बहुत-बहुत धन्यवाद अर्पित है।

Advertisements


सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रो अनिता घोष ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि आरडीएस कॉलेज परिवार प्रेम, समर्पण एवं एकता का प्रतीक है। सभी सम्मानित शिक्षक, अतिथि प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण आपस में प्रेम एवं सौहार्द के साथ एक दूसरे का ख्याल रखते हैं एवं कॉलेज में पठन-पाठन,सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक कार्यक्रम आदि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कॉलेज परिवार हमेशा याद आते रहेंगे।


अंग्रेजी विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपने उदगार व्यक्त किए।
मौके पर डॉ अनीता सिंह, डॉ नीलिमा झा, डॉ नीलम कुमारी, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता,डॉ राजीव कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ हसन रजा, डॉ कहकशा, डॉ संजय सुमन, डॉ एम एन रिजवी, डॉ तूलिका, डॉ मंजरी, डॉ सुमनलता, डॉ आयशा जमाल, समेत शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.