Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 February : मुजफ्फरपुर के जैतपुर स्थित श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय में पूर्व प्राचार्य डॉ एस के पॉल के 31 जनवरी को सेवानिवृत होने को बाद शुक्रवार को नए प्राचार्य डॉ बिपिन कुमार राय में योगदान दिया. किया.मौके पर शिक्षकों ने पूर्व व वर्तमान प्राचार्य का फूल माला पहनाकर स्वागत किया.


मौके पर डॉ बिपिन कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय में पठन पाठन को प्राथमिकता देते हुए अन्य गतिविधियों में सुधार लाते हुए विद्यार्थी हित में महाविद्यालय का संचालन किया जायेगा. वहीं मौके पर उपस्थित समाजसेवियों तथा अभिभावकों से महाविद्यालय के विकास में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की साथ हीं आश्वासन दिया कि आप सभी के सहयोग से महाविद्यालय विकास के रास्ते पर अग्रसर रहेगा.मौके पर पूर्व प्राचार्य नागेंद्र प्रसाद चौधरी, डॉ राजीव कुमार, डॉ शिव कुमार राम, डॉ केके मिश्रा, डॉ विक्रम कुमार सिंह,समाजसेवी कुणाल किशोर,ध्रुव पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.


अतिथि प्राध्यापक संघ ने व्यक्त किया हर्ष:-
डॉ विपिन कुमार राय के एसआरपीएस कॉलेज जैतपुर के प्रभारी प्राचार्य बनने एवं गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पकरीदयाल में एलएस कॉलेज के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ विजय कुमार के प्रभारी प्राचार्य बनने पर अतिथि प्राध्यापक संघ ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, डॉ राघव कुमार, डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ रंजीत कुमार, डॉ गुंजन, डॉ नवीन कुमार, डा अफरोज, डॉ विक्रम कुमार, डॉ संगीता कुमारी, डॉ शांतनु, डॉ महेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ पवन कुमार ओझा, डॉ मीनू कुमारी, डॉ इला मौजूद रहे।

Advertisements

#biharuniversity #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.