Muzaffarpur News
Advertisements

अग्निवीर डिस्पैच समारोह में देश के सुदूर दक्षिण भारत के ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना हुए उत्तर बिहार के आठ जिलों के प्रथम बैच के चानियित अग्निवीर।

Muzaffarpur 20 February: भारतीय सेना में भर्ती उत्तर बिहार के अग्निवीरों का विदाई समारोह सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर के प्रांगण मे किया गया। देशभक्ति और जोश से भरपुर ये अग्निवीर बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और देश के लिए कुछ कर गुजरने का उत्साह उन के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। कर्नल बॉबी जसरोटिया सेना मेडल, निर्देशक सेना भर्ती कार्यालय ने इन अग्निविरों को जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा की सेना में आप को आप की मेहनत से प्रोमोशन के बहुत अवसर मिलेगे आप को इस का लाभ उठाना है। साथ ही साथ निदेशक ने जवानों को कहा की देश के हर नागरिक को आप से बहुत उम्मीदें है तथा आप को उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरना होगा।

First batch of Agniveer Muzaffarpur

अग्निपथ पर चलने को तैयार उत्तर बिहार के ८ जिलों के अग्निवीर

in Agniveer Dispatch Ceremony army office muzaffarpur-First batch of Agniveer
First batch of Agniveer Muzaffarpur

सेना भर्ती निदेशक ने अग्निविरों को बताया कि आप सेना में अपनी योग्यता से भर्ती हुए है। इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी आंतरिक या बाहरी व्यक्ति भर्ती कार्यालय के सटाफ को प्रभावित नहीं कर सकता और भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाता है। अगर आप को कोई व्यक्ति कोई प्रलोभन देता है तो आप ऐसे व्यक्ति को समाज में बेनकाब करे। अंत में उनके उज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें देश की अखंडता और संप्रभुता बनाये रखने की कसम भी दी। सेना भर्ती कार्यालय के मेडिकल ऑफिसर ने जवानों को यात्रा के दौरान सावधान रहने को कहा और किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क करने से मना किया।

Advertisements

उप भर्ती निदेशक ने सुनिश्चित किया कि सभी के पास आवश्यक कागजात एवं सामान है और रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करने की सलाह दी गई। प्रथम अग्निवीर सेना भर्ती की सफलता में सामिल क्लारिकल स्टाफ ने सभी अग्निवीर के डॉक्यूमेंटेशन को पूरा करने और समय पर डिस्पैच करने में महत्वपूर्ण सहयोग किया और उन्होंने अग्निविरों को सफलता पूर्वक ट्रेनिग करने को प्रोत्साहित किया।

इस समारोह में सेना भर्ती निदेशक ने यह भी कहा कि आगामी भर्ती की रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है और इसके लिए इच्छुक जवान आपने आपको ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अब से ऑनलाइन एग्जाम शारीरिक और मेडिकल टेस्ट से पहले होगा। उन्होंने दलालों से सावधान रहने की अपील की है।

#agniveer #armyrecruitment

देश के हर नागरिक को आप से बहुत उम्मीदें है, आप को उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरना होगा-कर्नल बॉबी जसरोटिया First batch of Agniveer
देश के हर नागरिक को आप से बहुत उम्मीदें है, आप को उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरना होगा-कर्नल बॉबी जसरोटिया
#Agniveer #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.