World News
Advertisements

भारत में सावधान रहने की जरूरत. चीन से लगी तजाकिस्तान की सीमा पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया है. तुर्किय में आए विनाशकारी भूकंप ने 50हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है.

New Delhi 23 February: पिछले दिनों आए भूकंप से तुर्की सीरिया में 50 हजार से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. कुछ घंटे पहले तजाकिस्तान की धरती पर भी 6.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि अफगानिस्तान से लेकर भारत तथा एशिया के कई देशों में महसूस किया गया. पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान ,चीन ,अफगानिस्तान, किर्गिस्तान के आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.

चीन से लगी तजाकिस्तान की सीमा पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया है. तुर्किय में आए विनाशकारी भूकंप ने 50हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. आज से 2 दिन पहले 21 फरवरी को भी तेज भूकंप के झटके महसूस हुए थे. तुर्की के आसपास के टेक्टोनिक प्लेट के खिसकने जारी हैं जिन कारण भूकंप आने की आशंका अभी भी बनी है.


ऊँची इमारतों में रहने वालों को सावधान रहने की जरूरत है तथा मकान बनाते समय भूंकप का भी ख्याल रखा जाना चाहिए.

Advertisements


आपको बता दें हर वर्ष 5 सेंटीमीटर सड़क रही है भारतीय टेक्टोनिक प्लेट भी. हैदराबाद में स्थित नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट एनजीआरआई के मुख्य वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि धरती के अंदर जो प्लेटें हैं वह लगातार हिलती है रहती है भारतीय प्लेटों में भी हलचल हो रही है. हर वर्ष 5 सेंटीमीटर खिसक रही है. आने वाले दिनों में भारत में भी विनाशकारी भूकंप आने की आशंका बनी है. तुर्की और सीरिया के जैसे बड़े भूकंप आने की संभावना भारत में बनी है.

भारत को सावधान रहने की जरूरत


उत्तर भारत के कई इलाके रेड जोन या जाने ४ में आते है भूकंप के. भूकंप के सबसे खतरनाक जोन जम्मू कश्मीर घाटी, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तराखंड, गुजरात का कक्ष, उत्तर बिहार के इलाके, पूर्वोत्तर के सभी राज्य तथा अंडमान अंडमान निकोबार दीप समूह है भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील इलाकों में आते हैं यह क्षेत्र.


पृथ्वी की परत सात बड़े और विशाल प्लेटों में विभाजित है प्लेट की मोटाई 50 मील होती है और पृथ्वी के अंदर कई छोटी प्लेटों के ऊपर धीमी गति से खिसकती रहती है. प्लेटो के खिसकने से गतिशीलता के कारण भूकंप महसूस किये जाते हैं.

#earthquake #turkey #Tajikistan #afghanistan #pakistan #chaina

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.