Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 March : आरडीएस कॉलेज में शनिवार को प्राचार्य कक्ष में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने रंगो के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली मानव को आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है।

यह सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी को एक रंग में रंग कर बंधुत्व को बढ़ाने वाला होली का त्यौहार आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया जाता है। यकीनन, होली के इस माहौल में जनमानस में सकारात्मकता और नवीन ऊर्जा का संचार होता है।


मौके पर डॉ राजीव कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ पयोली, डॉ रवि शंकर कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ मनीष कुमार शर्मा, कुमारी निधि, सबिता कुमारी, डेजी कुमारी,नीलू कुमारी, सोनी वर्मा, शैलेंद्र कुमार चौधरी, कार्तिक पूर्णेन्दु, राजेश कुमार, मनीष कुमार, रूपेश कुमार झा, राहुल कुमार, धीरज कुमार, चंदन कुमार, आशीष कुमार, विजय कुमार, रविंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे,

Advertisements

#holi #hilimilan #Muzaffarpur #rdscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.