Bihar News
Advertisements

Patna 21 March : बिहार बोर्ड इंटर का परीक्षाफल मंगलवार को जारी कर दिया गया है। कुल 83.70% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछली बार से 3.55% ज्यादा है। तीनों संकाय में लड़कियां टॉपर हैं।

बिहार के तीनों संकाय के टॉपर की लिस्ट

साइंस Toppers
आयुषी नंदन- खगड़िया- 94.8
हिमांशु कुमार- नालंदा- 94.4
शुभभ चौरसिया-औरंगाबाद- 94.4
अदिति कुमारी-सारण- 94.2
रामा भारती- अररिया-93.8

Advertisements
Ayushi Bihar Topper Social Media Image

आर्ट्स Toppers

मोहद्दीषा- पूर्णिया- 95
कुमारी प्रज्ञा-पूर्णिया-94
सौरभ कुमार- नालंदा-93.8
लक्ष्मी कुमारी- बक्सर-93.2
मोहम्मद शारीक- गोपालगंज- 93

कॉमर्स Toppers
सौम्या शर्मा- औरंगाबाद-95
रजनीश कुमार पाठक-औरंगाबाद- 95
भूमि कुमारी- सीतामढ़ी- 94.8
तनुजा सिंह-औरंगाबाद- 94.8
कोमल कुमारी- गया- 94.8

कहाँ देखे रिजल्ट
इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट Bihar Board online or Secondary Bihar Board Online

बिहार बोर्ड का कीर्तिमान
लगातार 5वीं बार बिहार ने देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बोर्ड की मुख्य बिल्डिंग में इसकी घोषणा की।
बिहार बोर्ड के इंटर की परीक्षा में इस बार 13 लाख 18 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 6 लाख 81 हजार 975 छात्राएं और 6 लाख 36 हजार छात्र थे। 1 फरवरी से 11 फरवरी तक ये परीक्षा ली गई थी।

टॉप करने वालों को पुरस्कार

साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स में फर्स्ट टॉपर आने वाले को एक लाख रुपए, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। सेकेंड को 75 हजार रुपए एक लैपटॉप और ईबुक रीडर। थर्ड को 50 हजार रुपए एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। तीनों संकाय में 4th से 6th रैंक पर रहने वाले को 15 हजार रुपए और एक लैपटॉप मिलेगा।

#biharboard #intermediateresult #boardresult

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.