Headlines

बिहार राज्य के 11 विश्वविद्यालयों के अतिथि प्राध्यापक का पटना में 27 मार्च से आंदोलन का आगाज

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna 24 March : बिहार राज्य के 11 विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि प्राध्यापक पटना के गर्दनीबाग में सेवा नियमितीकरण के लिए 27 मार्च से आंदोलन का आगाज करेंगे. बिहार विश्वविद्यालय के तीन सौ से अधिक अतिथि प्राध्यापक आंदोलन में शिरकत करेंगे।

Shaheed Diwas

Guest professors of 11 universities of Bihar state start agitation in Patna


जानकारी देते हुए बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने बताया की विगत 3-4 वर्षो से विभिन्न कॉलेजों और विभागो में कार्यरत अतिथि प्राध्यापक संपूर्ण समर्पण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है. चाहे कोरोना महामारी का समय हो, शिक्षण में तकनीक का प्रयोग हो या अन्य अकादमिक गतिविधियों में भागीदारी हो सभी अतिथि प्राध्यापको ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है.

Shaheed Diwas

Guest professors of 11 universities of Bihar state start agitation in Patna


डॉ किशोर ने आगे कहा की सभी अतिथि प्राध्यापको ने अपने कैरियर के स्वर्णिम 3_4 साल शिक्षा विभाग को दिए हैं, फिर भी इनका भविष्य कुछ सुनिश्चित नही है. अतिथि प्राध्यापको की नियुक्ति यूजीसी मानदंड के अनुरूप उसी प्रक्रिया से हुई है, तथा इतने वर्षो तक सेवा देने के बाद नियमितीकरण की मांग सर्वथा जायज है.

अतिथि प्राध्यापक संघ ने विभिन्न प्लेटफार्म पर अपनी नियमितीकरण की मांग रखी है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नही मिल पाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 27 तारीख से प्रारंभ हो रहे आंदोलन के बाद सरकार हमारी मांगों पर सहानभूति पूर्वक विचार कर हमारे नियमितीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाएगी.

27 से होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने हुई बैठक में महासचिव डॉ राघव कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ रंजीत कुमार, डॉ अनुपम, डॉ जागृति, डॉ रविभूषण सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ बिपिन कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ इम्तियाज, डॉ मयंक, महेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ अविनाश कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, आदि मौजूद रहे.

#patna #news #university