Headlines

लंगट सिंह कॉलेज में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा कार्यशाला

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 25 March : स्थानीय लंगट सिंह कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई. अपने संदेश में प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कहा कि सरकार द्वारा युवा वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसके संचालन में जिला प्रबंधन एवं परामर्श केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

SKJ Law College

सरकार की विभिन्न योजना से जोड़कर युवाओं को शतप्रतिशत लाभ पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार में शिक्षा स्तर ठीक करना है. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अधिकतर बच्चे आगे पढ़ाई नहीं कर पाते है. सरकार की इस योजना से छात्रों को आगे पढ़ने में मदद मिल रही है.

SKJ Law College

संचालन करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने कहा कि सरकार की योजना किसी भी छात्र की पढ़ाई में कोई आर्थिक बाधा नही हो, यह सुनिश्चित करना है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवम लेखा) श्री प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना सरकार की ओर से विकसित बिहार के सात निश्चय में एक निश्चय आर्थिक हल, युवाओं का बल कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है.

SKJ Law College

डीआरसीसी प्रबंधक श्री मनोज कुमार प्रधान ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा सरकार ने इस योजना में बहुत कम ब्याज दर रखी है, साथ ही इस पर दिव्यांग, महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर को अतिरिक्त लाभ मिलेगा. कार्यशाला में डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ साकेत कुमार, डॉ इम्तित्याज, सुजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार, सौरव कुमार आदि मौजूद रहे.

#muzaffarpur #lscollege #news