Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 March : मुजफ्फरपुर स्थिति जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया. वार्षिक उत्सव का आयोजन बेहद सफल और उद्देश्य पूर्ण रहा. वार्षिक उत्सव की शुरुआत संध्या 4:00 बजे हुआ, परंतु विद्यालय में छात्र-छात्राएं अभिभावक गण सभी बहुत जल्दी पहुंच गए और सब में उत्साह दिख रहा था. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यक्रम प्रारंभ हुए.
सबसे पहले गणेश वंदना और मां सरस्वती की आराधना की गई.


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री देवेश चंद्र ठाकुर, सभापति बिहार विधान परिषद, विशिष्ट अतिथि श्री अजय निषाद सांसद मुजफ्फरपुर, मुख्य अतिथियों में डॉक्टर एस. के. पॉल, संजीव कुमार,परहकार्य केंद्रीय विद्यालय, जयचंद्र यादव, निर्मला साहू महापौर मुजफ्फरपुर नगर निगम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.


मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के छोटे छोटे बालक बालिकाओं ने उत्कृष्ट नृत्य देश भक्त गीत और लोक गीत प्रस्तुत किए. कुछ छात्रों ने पश्चिमी डांस और गायन भी प्रस्तुत किया.

Advertisements


कार्यक्रम के मध्यांतर में प्रतिभाशाली छात्रों के अभिनंदन के साथ साथ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए. इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक पंकज कुमार प्रसाद, कविता प्रसाद साहू, संयुक्त निदेशक , सुश्री प्रीति उपस्थित थे. अपने अभिभाषण में निदेशक पंकज कुमार ने छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की और उन्हें अपने जीवन में इसी प्रकार विशेष कलाओं के साथ अग्रसर होते रहने एवं मंगल भविष्य की कामना की.


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य नीलम सिंह ने विद्यालय विकास की प्रगति में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका की सराहना करते हुए अपने आशीष वचनों से अतिथि एवं उपस्थित अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी गण उपस्थिति थे. इस मौके पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र दिए गए.

#gdmotherschool #Muzaffarpur #annualday

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.