Muzaffarpur News
Advertisements

Muzzffarpur 30 March : बिहार यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के होमलेश चौक के समीप गोलीबारी में एक को लगी गोली. बताया जा रहा है की एक जमीन कारोबारी को गोली लगी है और घायल है जिसे इलाज के लिए बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वरीय विशेषज्ञ चिकित्सक डा धीरेंद्र प्रसाद सिंह और डॉ गौरव कुमार वर्मा की देखरेख में चल रहा इलाज। घायल की पहचान संगीत कुमार सिंह (40 वर्ष) पिता शिवजी प्रसाद पंचवटी कॉलोनी,मझौलिया, मुज़फ़्फ़रपुर का रहने वाला बताया गया है।


प्रारंभिक जानकारी मे बताया गया है की संगीत अपने रिश्तेदार के यहाँ जा रहे थे इस बीच ग्लेमर बाइक पर सवार दो लोग ने रोका. चेन छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर तीन गोलिया ताबरतोड़ फायर कर दिया. अपराधियों ने.टाउन डीएसपी राघव दयाल मौके पर पहुँच गए हैं. पुलिस छानबीन में उसके हिसाब से चेन छिनतई के दौरान विरोध करने पर हुई है घटना।

Advertisements

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी इस पर कोई पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है । घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है। दो गोली पेट और एक दाहिने हाथ में लगी है।

#crimenews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.