Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 April : Abha Teacher’s Trainings Institute आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के 117 छात्र-छात्राएं सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) में अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए। वर्ग प्रथम से वर्ग 5 तक को पढ़ाने के लिए सौम्या झा, मौसम बिहारी, एवं राजश्री ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग 6 से वर्ग 8 तक पढ़ाने के लिए श्याम बाबू मौसम बिहारी एवं नेहा कुमारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।उत्तीर्ण हुए सभी 117 छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Abha Teacher's Trainings Institute
Abha Teacher’s Trainings Institute


आभार टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट परिवार की तरफ से विश्वविद्यालय के आगत अतिथियों का भी स्वागत किया गया जिसमें स्नातकोत्तर गृह विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ संगीता कुमारी, एलएस कॉलेज भौतिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार सिन्हा,आरडीएस कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ ललित किशोर, डॉ सीमा कुमारी, डॉ ललन कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

Abha Teacher's Trainings Institute
Abha Teacher’s Trainings Institute


*आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के सचिव डॉ सतीश कुमार ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों के सहयोग से कॉलेज की पठन-पाठन की व्यवस्था अच्छे ढंग से चल रही है। इसी का परिणाम है कि सीटीईटी परीक्षा में कुल 117 बच्चों ने सफलता पाई है। उन्होंने आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट परिवार की तरफ से सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisements


सम्मान समारोह के इस अवसर पर सभी सफल छात्र छात्राओं ने संस्थान के प्रति अपना आभार जताया और कहा कि संस्थान के सभी शिक्षक अच्छे हैं और उनके मार्गदर्शन में हम लोगों ने सफलता पाई है। मौके पर सभी छात्र छात्राओं ने गायन,कविता पाठ, नृत्य एवं संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का मंच संचालन जूही कुमारी, एवं धन्यवाद ज्ञापन सौम्या झा ने किया.

#ctet #news #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.