Muzaffarpur News
Advertisements

Dalsingh Sarai 25 April : Dalsingh Sarai समस्तीपुर रेलखंड में दलसिंहसराय स्टेशन पर से मालगाड़ी के टकराने से फुट ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है. इसमें मालगाड़ी का एक बोगी का दरवाजा टकरा गया जिस कारण फुट ओवरब्रिज को क्षतिग्रस्त हो गया है और उसे बंद कर दिया गया है. इसके साथ-साथ मालगाड़ी ट्रेन का की एक बोगी भी क्षतिग्रस्त हो गई है.


बिहार के समस्तीपुर बरौनी रेल खंड पर दलसिंह सराय स्टेशन पर समस्तीपुर से बरौनी की ओर मालगाड़ी जा रही थी मालगाड़ी के डिब्बे की डब्बे का गेट खुला होने से, आशंका है खुला दरवाजा ब्रिज के हिस्से से टकराया होगा और यह दुर्घटना हुई होगी. एक बड़ा दुर्घटना होने से टल गया.


दलसिंह सराय स्टेशन पर के एक हिस्से में पुराना फुट ओवर ब्रिज है जहां पर यह घटना हुई. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. डीआरएम समस्तीपुर ने जांच के आदेश दे दिए हैं और जांच के बाद ही कुछ पता चल सकता है घटना कैसे हुई.

Advertisements

#Dalsinghsarai #railnews #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.