Headlines

Dantewada Naxal Attack बड़े नक्सली हमले में 11 जवानों की मौत

dantewada naxal attack dantewada naxal attack
Advertisements

Dantewada 26 April : Dantewada Naxal Attack

छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित दंतेवाड़ा में बड़े नक्सली हमले में 11 जवानों की मौत हो गई है. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व ग्रुप ) यूनिट के 11 जवान शहीद हो गए हैं. मारे गए जवानों में डीआरजी यूनिट के हैं और एक ड्राइवर भी हमले में मारा गया है. दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए यूनिट जा रही थी. इस बीच नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों की गाड़ी को उदा दिया.

Dantewada Naxal Attack
Dantewada Naxal Attack Twitter image
Dantewada Naxal Attack
Dantewada Naxal Attack Twitter image
Dantewada Naxal Attack
Dantewada Naxal Attack Twitter image


छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के अमरपुर थाना में अरनपुर-समेली के बीच की घटना है. मौके पर बचाव अभियान के लिए सीनियर ऑफिसर भेजे गए हैं. कुछ दिन पहले सुकमा जिले के में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया था. उसके बाद यह बदले की करवाई प्रतीत हो रही है. इस हमले में आज हुए हमले में लगभग 50 किलोग्राम विस्फोटक का इसका उपयोग हुआ है. इस विस्फोट के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है.

बस्तर से होकर गुजरने वाली ट्रैन किरंदुल विशाखापट्टनम पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. एक सप्ताह पहले बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रमा मंडाव पर भी नक्सलियों ने हमला किया था. इसके पहले बड़ा हमला 3 अप्रैल 2021 को हुआ था बीजापुर जिले में जब 22 जवान शहीद हुए थे. डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व ग्रुप है इस टीम में स्थानीय युवाओं को ही भर्ती किया जाता है. डीआरजी में सरेंडर किए नक्सलियों को भी शामिल किया जाता है. इसका गठन पहली बार 2008 में हुआ था.

#naxalattack #dantewada #chhatisgarh