Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 May :लंगट सिंह कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्र एसोसिएशन को बैठक आयोजित की गई. बैठक में कॉलेज के शिक्षको कर्मचारियों के अलावा कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र मौजूद रहे.

 मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो नरेंद्र प्रसाद सिंह
मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो नरेंद्र प्रसाद सिंह

स्वागत प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

सभी का स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा इस कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है तथा इस कॉलेज से पढ़ाई करना किसी के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि विगत वर्षो में कैम्पस के सौंदर्यीकरण, रखरखाव और बिस्तृतिकरण की दिशा में बहुत काम हुए है. साथ ही आने वाले दिनों में राज्य सरकार के सहयोग से एक भव्य ऑडिटोरियम, छात्राओं के लिए एक कॉमन रूम सहित अन्य परियोजनाओं पर काम शुरू होगा.

Muzaffarpur News

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों के लिए पढ़ाई के अनुकूल शैक्षणिक माहौल बनाना है जिसने छात्र भयमुक्त और स्ट्रेस फ्री होकर कॉलेज में अपना कैरियर संवार सके, और इसमें काफी हद तक सफलता मिली है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने लिए भी कॉलेज के सभी शिक्षक पूरा प्रयास कर रहे हैं. प्रो राय ने आगे कहा खेलो के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में भी प्रयास किए गए हैं तथा उसी कड़ी में हाल ही ने कॉलेज क्रीड़ा मैदान में ओपन जिम लगाया गया है.

Advertisements
कार्यक्रम की अध्यक्षता -पूर्व कुलपति प्रो रिपूसूदन श्रीवास्तव
कार्यक्रम की अध्यक्षता -पूर्व कुलपति प्रो रिपूसूदन श्रीवास्तव

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कुलपति प्रो रिपूसूदन श्रीवास्तव ने कहा कि लंगट सिंह कॉलेज का स्वर्णिम इतिहास रहा है तथा इसमें नामांकन हो पाना भी पहले गौरव की बात थी. उन्होंने कहा की वर्तमान में प्राचार्य कॉलेज की पुरानी शैक्षणिक गरिमा वापस लाने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने सभी से मिलजुल कर प्रयास करने की अपील की. मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की कॉलेज में विगत वर्षो में इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत काम हुए हैं जिसके लिए प्राचार्य बधाई के पात्र है. उन्होंने आशा व्यक्त कि कि कॉलेज इस बार के नैक मूल्यांकन में भी उत्कृष्ट ग्रेड प्राप्त करेगा.

मीटिंग में 3 जुलाई को कॉलेज के 124वे स्थापना दिवस को बड़े पैमाने पर मानने एवम उसने कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों को बड़ी संख्या में बुलाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया.कार्यक्रम में प्रो टीके डे, श्री शांति स्वरूप शर्मा, श्री राजेश कुमार, , प्रो अरविंद कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए. धन्यवाद ज्ञापन प्रो राजीव झा ने किया. मौके पर प्रो पंकज राय, प्रो बीरेंद्र सिंह, डॉ ऋतुराज कुमार, प्रो संगम कुमार, श्री गौरव कुमार, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ दिलीप कुमार, डॉ त्रिपदा भारती, डॉ आलोक कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ गुंजन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

#Muzaffarpur #news #lscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.