www.goltoo.in

Odisha Train Accident भयंकर ट्रैन हादसे में 230 से ज्यादा की मौत और 1 हजार से ज्यादा घायल

June 3, 2023 | by Goltoo

odisha train accident (1)

Balasore 3 June : Odisha Train Accident ओडिशा ट्रैन हादसे में 230 से ज्यादा की मौत और एक हजार से ज्यादा घायल.हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.मौके पर रहत और बचाव कार्य जारी है. 50 से ज्यादा एम्बुलेंस पहुँच चुकी है. एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुट चुकी है.

शुक्रवार शाम 6.55 पर यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस बालसोड़े के बहानगा बाजार स्टेशन के पास पटरी से उतर गईं.इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस आकर टकरा गई और फिर मालगाड़ी से भी टक्कर हो गई.

दो ट्रैन और एक मालगाड़ी के टकराने के भीषण हादसे के बाद लगभग 18 ट्रैन को रद्द कर दिया गया है.

बालासोर ट्रेन हादसा


शुक्रवार की शाम 6.55 पर कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में एक मालगाड़ी से टकरा गई जिसमे अब तक 230 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और एक हजार से ज्यादा घायल बताये जा रहे हैं.प प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया लगभग शाम 7 बजे दो ट्रैन और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गई. इस भीषण हादसे में सिग्नल खराबी बताई जा रही है. हादसा इतना भयंकर था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की इंजन बोगी के ऊपर चढ़ गया.चरों तरफ चीख पुखर मच गया.स्थानीय लोग सबसे पहले पहुंचे बचाव कार्य में और अस्पतलों में ब्लड डोनेट करने के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं ओडिशा के लोग.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर दुःख जताया


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुर्घटना पर दुःख जताया है.उन्होंने कहा की बालासोर में हुए ट्रैन दुर्घटना में मरे गए लोगों की जानकारी मिलने पर दुःख हुआ है.मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए जाता है. मैं बचाव कार्यों की सफलता और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ.

ट्रेन दोपहर 3.15 बजे शालीमार स्टेशन से निकली थी. यह ओडिशा के बालासोर से 40KM दूर बहानागा स्टेशन के पास शाम 7:20 बजे मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गई,दोनों ट्रैन सिग्नल की खराबी के कारण एक ही पटरी पर आ गई और टकरा गई.

इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर



हादसे के बाद इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है. इस रूट की 6 ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं. कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है. यदि आप यात्रा करनेवाले हैं तो जानकारी कर लें अपनी ट्रैन के बारे में.
हेल्पलाइन नंबर
हावड़ा: 033-26382217
खड़गपुर: 8972073925, 9332392339
बालासोर: 8249591559, 7978418322
कोलकाता शालीमार: 9903370746


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुःख जताया है.आज सुबह ओडिशा के मुख्यमत्री घटनास्थल का दौरा करेंगे.

भयंकर टक्कर -तीन ट्रैन की टक्कर

शुक्रवार शाम 6.55 पर यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस बालसोड़े के बहानगा बाजार स्टेशन के पास पटरी से उतर गईं. इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस आकर टकरा गई और फिर मालगाड़ी से भी टक्कर हो गई.पहले यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस डिरेल हुई जिसकी कुछ बोगियां दूसरी पटरी पर गुजर रही चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गई और एक पटरी पर मालगाड़ी से भी टक्कर हो गई. टक्कर इतना भयंकर था की इंजन और कुछ बोगियां मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई.

#trainaccident #odisahaccident #coromandeltrainaccident

RELATED POSTS

View all

view all