Sports
Advertisements

Muzaffarpur 5 June : Bihar Sports News बिहार में एसोसिएशन के विवाद में खेल पर संकट के बाद हमेश छाये रहते हैं. ऐस ही एक बार फिर देखने में आया है जा बिहार युथ बास्केटबाल के लिए मुजफ्फरपुर की दो टीम गया पहुँच गई. मुजफ्फरपुर बास्केटबॉल की दो टीम गया में होने वाले राज्य स्तरीय बास्केटबाल टूर्नामेंट में पहुंची. ऐसा इसलिए हुआ कि मुजफ्फरपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन की कमिटी में दो के विवाद के बीच दो टीम पहुंच गई. बिहार के गया में 11वीं बिहारी युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर में अध्यक्ष और सचिव की दो अलग-अलग टीम में खेलने पहुंच गई. बिहार बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सुशील कुमार ने जानकारी दी कि मुजफ्फरपुर जिला के अध्यक्ष वाली टीम को मुजफ्फरपुर की टीम माना गया है क्योंकि उनकी एंट्री पहले आयी थी. सचिव की अगुवाई में पहुंचने वाली टीम मैनेजर/कोच राणप्रताप जयसवाल की टीम को वैशाली टीम की तरफ से खिलाया गया. मुजफ्फरपुर में सचिव और अध्यक्ष के बीच एसोसिएशन में विवाद चलने के कारण ऐसा हो पाया है.


मुजफ्फरपुर के अखिलेश कुमार मणि मुजफ्फरपुर बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के संस्थापक सचिव यहीं और अध्यक्ष अमोद दत्ता तथा संयुक्त सचिव विनय शंकर हैं. इन दोनों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गया के राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में पहुंची जिसे यह स्थिति उत्पन्न हो गई.


ऐसा अक्सर बिहार में देखा जा रहा है एक ही खेल के दो एसोसिएशन बन जाते हैं उनका नेतृत्व दो अलग-अलग टीम बनाकर की जाती है. इससे खेलों को नुकसान पहुंच रहा है. टीम और खेल भावना से खेल को नहीं देखा जा रहा है. बल्कि व्यक्तिगत लड़ाई हावी हो जाता है.यह स्थिति अमूमन सभी खेलों में देखा जा रहा है चाहे वह क्रिकेट हो या कोई अन्य खेल. यह बात केवल मुजफ्फरपुर के लिए नहीं है बल्कि पूरे बिहार के हर जिले में इस तरह की बातें हो रही. खिलाडी बनाना है तो खेल भावना से खेलें और शामिल हों.

Advertisements

#sportsnews #Biharnews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.