Muzaffarpur News लंगट सिंह कॉलेज कैम्पस में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा बहुत जल्द
June 7, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 7 June : Muzaffarpur News लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के आग्रह पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र श्री नितेश रंजन ने कॉलेज का दौरा किया. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने प्राचार्य ऑफिस मे उनका औपचारिक स्वागत किया. प्राचार्य प्रो राय राय ने माननीय मंत्री को कॉलेज द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा उत्तम अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधिया सुनिश्चित करने के लिए किये जा रहे प्रयासो से अवगत करवाया.

श्री नितेश रंजन ने कैम्पस आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कॉलेज में सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर, कैम्पस के रखरखाव, सौंदर्यीकरण आदि के दिशा में बहुत काम हुआ है. प्राचार्य प्रो राय को कॉलेज की पुरानी शैक्षणिक गरिमा वापस लाने के लिए सफलतापूर्वक प्रयास करने के लिए बधाई देते हुए श्री रंजन ने कहा कि विगत वर्षो में लंगट सिंह कॉलेज का बदला हुआ स्वरूप सामने आया है, जिसमे शैक्षणिक उत्कृष्टता पर जोर, छात्रों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करना तथा कैम्पस में भयमुक्त माहौल का निर्माण उल्लेखनीय है.
Muzaffarpur News अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, तुर्की, मुजफ्फरपुर में SCERT निदेशक के निदेशानुसार पर्यावरण सप्ताह का आयोजन – GoltooNews https://t.co/O7DjQig2PD #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 7, 2023
प्राचार्य प्रो राय के आग्रह पर उन्होंने कैम्पस में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खोलने की घोषणा भी की तथा इसके लिए स्थल निरीक्षण भी किया. प्राचार्य प्रो राय ने इसके लिए श्री रंजन को को धन्यवाद देते हुए कहा कि परिसर में बैंक शाखा होने से छात्रों शिक्षको एवं कर्मचारियों को काफी सहूलियत होगी. श्री रंजन ने प्राचार्य प्रो राय के साथ कॉलेज के विभिन्न ब्लॉक को देखा तथा पुराने दिन को याद किया. श्री रंजन ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया.

मौके पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बिहार झारखंड हेड श्री बीएन सिंह, श्री सुधीर साई, श्री सुजीत कुमार, डॉ नवीन कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
#Muzaffarpur #news #lscollege

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all