Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : International Yoga Day आज दिनांक 21.06.2023 दिन बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस


योग प्रशिक्षक श्री दीप नारायण ने महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेतर-कर्मचारियों, एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र – छात्राओं को कपाल-भांति, रेचक, पूरक, कुम्भक, पद्मासन, वज्रासन, ताड़ासन, उष्ट्रासन, हस्त-कटि चक्रासन, अनुलोम -विलोम आदि योग एवं प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभ से सभी को अवगत कराए।

डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

उन्होंने कहा कि योग ही मनुष्य को सर्वोत्तम प्राणी सिद्ध करता है। योग द्वारा ही हम सर्वगुण सम्पन्न मानव बनने में सफल हो सकते है। यह हमारे शारीरिक,मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है।

Advertisements
डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस


योग के नियमित अभ्यास से मस्तिष्क शक्तिशाली एवं संतुलित बना रहता है। योग का अभ्यास व्यक्ति के शुप्त शक्तियों को जागृत करता है और उनमें आत्मविश्वास भरता है.
योग के माध्यम से विद्यार्थी जीवन में साकारात्मकता का संचार होता है। योग ही एकमात्र ऐसी साधना है जिसका प्रयोग करने वाले साधक विद्यार्थी खुद में छिपी ऊर्जा को नए आयाम पर ले जाते हैं एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करते है। योग विद्यार्थियों के मनोबल बढ़ाने का काम करता है।


कार्यक्रम संचालन कर रहे एनसीसी के पदाधिकारी ले० डॉ. रामेश कुमार विश्वकर्मा एवं एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश सरदार ने छात्र-छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किए।

इस अवसर पर डॉ. नवल किशोर, एनसीसी सूबेदार मेजर ध्रुव खत्री, मोनू कुमार, नुसरत जहाँ, सरिता, कंचन, अभय, ऋचा, मुस्कान, डिम्पल, शिवम, कुंदन, ऋषि राज, नीलू, एनएसएस के विवेक, फातिमा, अनन्या, राजू, अनीश, सहनीला, काजल आदि ने योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिए।

#yoga #internationalyogaday #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.