Sports
Advertisements

Muzaffarpur 27 June : Muzaffarpur District Football Leagueआज दिनांक 27 06 2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब और जागृति फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।

Muzaffarpur District  Football League
Muzaffarpur District Football League
Muzaffarpur District  Football League
Muzaffarpur District Football League

आज के खेल का शुभारंभ ,अश्वनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबाल एसोसिएशन ,संजय कुमार,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा उर्फ मुरली चित्रांश खेल प्रकोष्ठ, पी एन तिवारी रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया।मध्यांतर तक न्यू स्टार फुटबॉल क्लब दो गोल से बढ़त बनाए थे ।

Muzaffarpur District  Football League
Muzaffarpur District Football League
Muzaffarpur District Football League
Muzaffarpur District Football League

खेल के समाप्ति पर न्यू स्टार फुटबॉल क्लब चार गोल से विजय हुए। आज के मैच में न्यू स्टार फुटबॉल क्लब की ओर से सरफुद्दीन ने 12 वे 37 वें 50 वें गोल कर हैट्रिक लगाई एवम अनस ने 78 वें मिनट में गोल किया।

Advertisements

खराब खेल के लिए जागृति फुटबॉल क्लब के मयूर को पिला कार्ड दिखा कर चेतावनी दी गई ।

Muzaffarpur District Football League

निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन, असगर हुसैन ,सुरेश महतो और मुहम्मद सलाउद्दीन ने अपनी भूमिका निभाई।टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की लीग का फाइनल मैच दिनांक 02 07 2023 को आई जी पुलिस फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

#Muzaffarpur #football #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.