www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University News प्रति कुलपति प्रो रवींद्र कुमार ने लंगट सिंह कॉलेज का निरीक्षण किया

August 18, 2023 | by Goltoo

lsc

Muzaffarpur 18 August : B.R.A. Bihar University News – बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो रवींद्र कुमार ने लंगट सिंह कॉलेज का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी संकाय के सभी विभागो का निरीक्षण किया तथा सैद्धांतिक तथा प्रायोगिक कक्षा के संचालन का अवलोकन किया. शिक्षको एवं वर्ग में छात्रों की उपस्थिति, लाइब्रेरी, लैब की स्थिति तथा आधारभूत सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर उन्होंने पड़ताल की. वर्ग में छात्रों की संख्या तथा अन्य सुविधाओं से वे संतुष्ट नजर आए साथ ही छात्रों को उपस्थिति और बढ़ाने के लिए प्रयास करने का सुझाव भी दिया.

B.R.A. Bihar University News प्रति कुलपति प्रो रवींद्र कुमार ने लंगट सिंह कॉलेज का निरीक्षण किया
B.R.A. Bihar University News प्रति कुलपति प्रो रवींद्र कुमार ने लंगट सिंह कॉलेज का निरीक्षण किया

B.R.A. Bihar University News

उन्होंने इतने प्रयासों के बाद भी अनुपस्थित रह रहे छात्रों के अभिभावक को पत्र लिखकर इस बारे सूचित करने को भी कहा. मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि बिहार सरकार, राजभवन तथा विश्विद्यालय के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा वर्ग से अब भी अनुपस्थित रह रहे छात्रों से फोन और ईमेल के माध्यम संवाद किया जा रहा है तथा उसके बाद विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार उनका नामांकन रद्द करने की पहल की जायेगी. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझाव पर पर अमल किया जा रहा है।

#lscollege #biharuniversity #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all