Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 September : Langat Singh College Muzaffarpur लंगट सिंह कॉलेज में वरिष्ठ कवि और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र श्री केदार नाथ सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई.

Langat Singh College Muzaffarpur में श्री केदार नाथ सिंह के निधन पर शोक सभा

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने केदार नाथ सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा साहित्यिक संस्कार उन्हें विरासत में मिले थे. केदारनाथ सिंह ने अपने जीवन का सर्वाधिक भाग एक साहित्यिक और सांस्कृतिक समाज के निर्माण में लगाया है. इसका एक उदाहरण है, राष्ट्रकवि दिनकर का जन्म स्थान होने के कारण एक सांस्कृतिक तीर्थ का स्वरूप ग्रहण कर चुके सिमरिया में दिनकर जी की स्मृति को समर्पित एक भव्य संग्रहालय और स्मारक का निर्माण उन्होंने करवाया था.

Langat Singh College Muzaffarpur में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र श्री केदार नाथ सिंह (File image) के निधन पर शोक सभा
Langat Singh College Muzaffarpur में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र श्री केदार नाथ सिंह (File image) के निधन पर शोक सभा

साहित्यिक-सांस्कृतिक उन्नयन के कार्यों और अपनी रचनात्मक अभिरुचियों को मूर्त रूप देने की दिशा में वे आज भी निरन्तर सक्रिय रहे. प्रो राय ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर के जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर ये दुखद समाचार शोकाकुल करने वाला है. प्रो राय ने कहा केदार नाथ सिंह के निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. आंका सूरज-बांका सूरज सहित कई चर्चित कविता की पुस्तकों की उन्होंने रचना की.

Advertisements


शोक सभा में दिवंगत आत्मा के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया.

#Muzaffarpur #news #lscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.