Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 September : National Service Scheme रामदयालु सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

National Service Scheme स्थापना दिवस


राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई की ओर से राम दयालु सिंह महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में लंगट सिंह महाविद्यालय,रामेश्वर सिंह महाविद्यालय ,राम मनोहर लोहिया कॉलेज ,ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्रोग्राम ऑफिसर्स ने भाग लिया । डॉ संतोष कुमार प्रोग्राम ऑफिसर एलएनटी कॉलेज ने राष्ट्र के विकास में स्वयंसेवकों की भूमिका के महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डाला।


एनएसएस के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदना, लोकगीत, लोक नृत्य, भाषण, सोलो तबला वादन की शानदार प्रस्तुति की।

Advertisements
National Service Scheme
National Service Scheme


कार्यक्रम की प्रस्तुति में प्रणव, सतीश, रत्ना, अंजलि, प्रीति, ऋषिका पोद्दार, साहिल, राजा, बरखा, अनन्या, मोना, साक्षी, दिव्या एवं सृष्टि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मौके पर रामेश्वर सिंह कॉलेज के शारदानंद साहनी, राम मनोहर लोहिया कॉलेज के डॉ मुकेश सरदार, एलएस कॉलेज के डॉक्टर ऋतुराज वर्मा उपस्थित थे।


विश्वविद्यालय एन एस एस समन्वयक डॉ वीरेंद्र चौधरी ने संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि एन एस एस का उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ पयोली एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ शारदानंद साहनी ने किया।

National Service Scheme राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना कब हुई?

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे औपचारिक रूप से 24 सितंबर, 1969 को शुरू किया गया।

#nationalservicescheme #nss #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.