Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 October : Muzaffarpur Chess Association मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में मिठनपुरा स्थित “वैशाली इन्सटिट्युट ऑफ बिजनेस एवं रूरल मैनेजमेंट” महाविद्यालय के सभागार में “वैशाली मैनेजमेंट सिनिअर्स रैपिड(ओपेन और बालिका वर्ग) शतरंज टूर्नामेंट 2023” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Muzaffarpur Chess

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बी. पी. इन्द्रप्रस्थ स्कूल कि प्राचार्या, श्रीमती रमींदर कौर मोदी के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर संस्थान के निदेशक, डॉक्टर एन. पी. एस. नंदा रहे, साथ ही प्रशासनिक आधिकारी, प्रोफेसर अविनाश कुमार, डॉक्टर आर. बी. पी. सिंह, खेल सचिव, डॉक्टर गुंजन कुमार, प्रोफेसर शिवम सिंह, हिमांशु कुमार ने बारी-बारी से सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्राॅफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किए।

संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी, अविनाश कुमार के द्वारा बच्चो को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया और कहा आगे और भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के प्रांगण मे किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान ही पूरे 2023-24 सत्र मे मुजफ्फरपुर से चयनित होकर राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप मे भाग लिए हुए खिलाङ़ियों को स्कॉलरशिप का चेक प्रदान कर के सम्मानित किया गया।

Advertisements
Muzaffarpur Chess Association तत्वाधान में शतरंज टूर्नामेंट और खिलाडियों को सम्मान
Muzaffarpur Chess Association तत्वाधान में शतरंज टूर्नामेंट और खिलाडियों को सम्मान


इस अवसर पर मुख्य रूप से आभास कुमार, इम्तियाज अहमद, अभिजीत, अजय कुमार, सुमंत चौधरी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। मंच संचालन जिला शतरंज संघ के सचिव राजीव रंजन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन आभास कुमार ने किया।

Muzaffarpur Chess परिणाम

मुख्य निर्णायक के अनुसार:-
सिनिअर्स रैपिड (बालिका वर्ग) में 6 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) मरियम फातिमा 4 (10) अंक।
(2) आदया श्री 4 (9) अंक।
(3) आदया 4 (8) अंक।
(4) वृति वैभव 2 (5) अंक।

सिनिअर्स रैपिड (बालक वर्ग) में 6 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) विजेंद्र कुमार 5 (16) अंक।
(2) राघवेन्द्र कुमार 5 (14) अंक।
(3) पवन सिंह 4.5 (15) अंक।
(4) अमृत रौनक 4.5 (14) अंक ।

बालक वर्ग अंतर 07 आयु वर्ग में 6 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) युवान रमन 4 (12) अंक।
(2) सिद्धार्थ शांडिल्य 3 (14) अंक।
बालिका वर्ग अंतर 07 आयु वर्ग में 6 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) आश्वी 3 (12) अंक।
बालक वर्ग अंतर 09 आयु वर्ग में 6 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) अनादि राज 2 (10) अंक।
(2) शिवेन 1 (8) अंक।


बालिका वर्ग अंतर 09 आयु वर्ग में 6 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) अद्विता शांडिल्य 2 (8) अंक।
बालक वर्ग अंतर 11 आयु वर्ग में 6 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) अगस्त्य झा 3 (10) अंक।
(2) यस रमन 2 (8) अंक।
बालक वर्ग अंतर 13 आयु वर्ग में 6 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) तेजस शांडिल्य 4 (10) अंक।
(2) अभिज्ञान मेहता 3.5 (8) अंक।
बालक वर्ग अंतर 15 आयु वर्ग में 6 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) यथार्थ नथानी 4 (10) अंक।
(2) आदित्य 3.5 (8) अंक।
उक्त बात की जानकरी सचिव, राजीव कु. रंजन के द्वारा किया गया।

#chess #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.