www.goltoo.in

Muzaffarpur News क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला का उद्घाटन मुज़फ़्फ़रपुर में

October 30, 2023 | by Goltoo

bharti1

Muzaffarpur 30 October : Muzaffarpur News आज दिनांक 30-10-23 को भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय और सरस्वती विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला का पूजा अर्चना के साथ सरस्वती मण्डप सादात पुर मुज़फ़्फ़रपुर में दीप प्रज्वलन के साथ क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला का उद्घाटन हुआ । जिसमें सबसे पहले पूजा वंदना के साथ डॉ ललित किशोर ने महाविद्यालय के सचिव सभी अतिथियों का परिचय और स्वागत किया ।

Muzaffarpur News क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला का उद्घाटन मुज़फ़्फ़रपुर में

Muzaffarpur News क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला का उद्घाटन मुज़फ़्फ़रपुर में
Muzaffarpur News क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला का उद्घाटन मुज़फ़्फ़रपुर में

उद्घाटन के कार्यक्रम में सबसे पहले इस क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला की प्रस्तावना पर एक विचार लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री मुकेश नंदन जी ने रखा । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में से जिला चुनाव अधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए मार्ग प्रशस्त करने वाला कार्यक्रम बताया, जिससे विद्यार्थियों के जीवन में नई-नई संकल्पनाएं और आयाम मिल सकता है । श्री दिनेश कुमार सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मुज़फ़्फ़रपुर ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति से अवगत करवाने वाला बताया, जो भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने वाला है।

उसके बाद मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार आपदा प्रबंधन अपर सचिव बिहार सरकार ने कहा कि यह गणित विज्ञान मेला विद्यार्थियों को सीखने और नई ऊर्जा का संचार करने वाला है । इस कार्यक्रम में लोक शिक्षा समिति के संगठन मंत्री श्री ख्याली राम जी का भी मार्गदर्शन पाथे रूप में सभी को प्राप्त हुआ । इस कार्यक्रम में आशीर्वचन पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ सुकन पासवान प्रज्ञा चक्षु का अध्यक्षीय भाषण के रूप में प्राप्त हुआ । इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन लोक शिक्षा समिति के सह सचिव श्री रामलाल सिंह जी ने किया । यह क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला आज से 30 oct से 1 novber 2023 तक चलने वाला है।

Muzaffarpur News

इस कार्यक्रम में सूचना संबंधी व्यवस्था की जिम्मेदारी श्री विश्व बिहारी श्रीवास्तव जी के पास है और प्रतियोगिता संबंधी सूचना श्री राजाराम शर्मा जी के पास है । इस कार्यक्रम में मंच संचालन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश कुमार वर्मा जी ने किया । सभी ने इस क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला कार्यक्रम होने पर भूरी भूरी प्रशंसा और आशीर्वचन दिया ।

RELATED POSTS

View all

view all