Sports
Advertisements

Muzaffarpur 31 October : K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के क्रिकेट मैदान में महाविद्यालय की मेजबानी में दिनांक 01 से 08 नवंबर तक द्वितीय के• एन• सहाय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के महत्वपूर्ण सहयोग से किया जा रहा है।

K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस अरविंद प्रताप सिंह एवं तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार के द्वारा प्रातः 9 बजे किया जाएगा। श्री मनीष कुमार ने कहा कि उक्त कार्यक्रम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन एवं मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है एवं प्रतियोगिता में मान्यता प्राप्त टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी।

K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament
K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament

मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 जिलों की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रहीं है। दो पूल में 8-8 टीमों को बांटा गया हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच 01 नवंबर, सेमीफाइनल 07 नवंबर एवं 08 नवंबर को फाइनल मैच का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के प्रबंधक रंजन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पूल ए में आइडियल क्रिकेट एकेडमी, भारती क्रिकेट क्लब, बबलू XI, डीएवी मालीघाट मुजफ्फरपुर, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी, टाउन क्रिकेट क्लब दरभंगा, स्पोर्टस फाउंडेशन मधुबनी तथा जस्ट चैम्पियंस क्रिकेट एकेडमी के टीम के खिलाड़ियों को रखा गया है। वहीं पूल बी में वैशाली जिला, सीवान जिला, मोतिहारी जिला, दरभंगा जिला, शिवहर जिला, समस्तीपुर जिला, बेतिया जिला एवं पटना जिला टीम के खिलाड़ियों को जगह दी गई है। उद्घाटन दिवस पर 01 नवंबर को प्रतियोगिता का पहला मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी एवं आइडियल क्रिकेट एकेडमी के बीच तथा दूसरा मैच भारती क्रिकेट क्लब एवं टाउन क्रिकेट क्लब दरभंगा के बीच खेला जायेगा।

K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament

प्रतियोगिता के लिए बनी आयोजन समिति में मुख्य संरक्षक के रुप में महाविद्यालय के शासी निकाय अध्यक्ष श्री संजीव नंदन सहाय, सचिव डॉ• शशि रंजन प्रसाद सिन्हा, संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार, श्री आर• डी• सिंह (सुरक्षा), आयोजन अध्यक्ष प्रो• अखिलेश कुमार, संयोजक प्रो• ओंकेश्वर कुमार, तकनीकी प्रभारी डॉ• बिरेंद्र कुमार यादव, प्रो• अजय कुमार सिंह, प्रो• ओम प्रकाश सिंह, आयोजन सचिव रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष अजिताभ, आवासन प्रभारी संजय कुमार, मंच एवं स्वागत समिति विनय कुमार, भोजन प्रभारी रितु राज, मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनू एवं सहयोगी सदस्य के रुप में संजीत कुमार, अजय कुमार यादव, ऋषि, रवि कुमार, दीपन राय, मीना देवी एवं विजय मल्लिक शामिल हैं।

#muzaffarpur #cricket #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.