Covid19
Advertisements

पटना 15 फरवरी : बिहार में 14 फरवरी को कोरोना के नए मरीज की संख्या 99 थी

जिसमे अररिया,अरवल,बक्सर,गोपालगंज,जहानाबाद,कैमूर,कटिहार,खगरिया,लखीसराय,मुंगेर,नवादा,शेखपुरा,शिवहर,सीतामढ़ी ,सिवान जिलों में एक भी कोरोना के मरीज नहीं हैं.
बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1223 रह गई है.


पटना में सबसे ज्यादा 21, पूर्णिया 12, मुजफ्फरपुर में 3 ,वैशाली और मधेपुरा में दस -दस मरीज मिले.

Advertisements


मुजफ्फरपुर के मेडिकल कॉलेज में कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ आरोही ने बताया की पांच मरीजों का इलाज चल रहा है.
इसका मतलब ये नहीं की हम लापरवाही बरतें ,मास्क जरूर पहने,वैक्सीन की डोज पूरी करें,कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें.


भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 27,409 नए मामले सामने आये हैं. वहीं इसी दौरान 82,817 लोगों की रिकवरी हुईं जबकि 347 लोगों की कोरोना से मौत हुई. देश में अब कुल मामले 4,26,92,943 हो गये हैं. वहीं सक्रिय मामले 4,23,127 हैं. कोरोना से कुल मौत 5,09,358 हुई है.

15 फरवरी की सवास्थ्य मंत्रालय की अपडेट के अनुसार अब तक 1.73 करोड़ लोगों को टिका लगाया जा चूका है. 75.30 करोड़ टेस्ट हुए हैं अब तक और पिछले 24 घंटों में 12.29 लाख से भी ज्यादा जाँच हुए हैं.


होली के साथ कोरोना का कहर समाप्त होने की उम्मीद रहेगी.नए वैरिएंट से उन देशो को खतरा हो सकता है जहाँ वैक्सीन अभी तक नहीं लगाए गए है.सवास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार का मानना है की मार्च तक कोरोना की लहार समाप्त हो जाएगी.

#muzaffarpurnews #biharnews #corona

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.