Headlines

KN Sahay Memorial Cricket Tournament शिवहर और सिवान विजयी

KN Sahay Memorial Cricket Tournament KN Sahay Memorial Cricket Tournament
Advertisements

Muzaffarpur 4 November : महाविद्यालय के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन एवं कैप प्रबंधक रंजन कुमार के नेतृत्व में जारी द्वितीय के• एन• सहाय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के तीसरे दिन की समाप्ति के उपरांत मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनू ने बताया कि आज का प्रथम मैच शिवहर जिला और वैशाली जिला के बीच खेला गया जिसमें शिवहर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 120 रन बनाए, जबाब में वैशाली की पुरी टीम 107 रन पे ऑल आउट हो गई . शिवहर 13 रन से मैच जीती और मैन ऑफ द मैच अभिनीत को दिया गया।

KN Sahay Memorial Cricket Tournament शिवहर और सिवान विजयी
KN Sahay Memorial Cricket Tournament शिवहर और सिवान विजयी

KN Sahay Memorial Cricket Tournament सिवान और पटना के बीच

दूसरा मुकाबला सिवान और पटना के बीच खेला गया जिसमें सिवान ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 160 रन बनाए जवाब में पटना की पुरी टीम 94 रन पर ऑल आउट हो गई। सिवान ने पटना को 66 रन से हराया, मैन ऑफ द मैच आयुष को दिया गया।

दोनों टीमों के मैन ऑफ द मैच को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ• सुशील कुमार सिंह, आयोजन अध्यक्ष प्रो अखिलेश कुमार, डॉ बी के यादव, क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान के अधिकारी मो• इस्लाम एवं प्रो अजय कुमार सिंह के हाथों सम्मानित किया गया।

KN Sahay Memorial Cricket Tournament
KN Sahay Memorial Cricket Tournament

उक्त अवसर पर प्रो अखिलेश कुमार, डॉ बी के यादव, प्रो ओम प्रकाश सिंह, अजिताभ, संजय कुमार, रितु राज, विनय कुमार, संजीत कुमार, अजय कुमार यादव, ऋषि, रवि कुमार, विजय मल्लिक, मीना देवी इत्यादि उपस्थित रहें।

स्कोरर अमृत रंजन, कमेंटेटर आदित्य कुमार एवं अंपायर की भूमिका में सन्नी कुमार वर्मा एवं मनोज कुमार रहें।

#Cricket #Muzaffarpur #news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *