Sports
Advertisements

Muzaffarpur 9 November : Muzaffarpur Chess Association मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय “विजडम वल्र्ड मुजफ्फरपुर जिला यूथ रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2023” सफलतापूर्वक संपन्न। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में कलमबाग चौक स्थित “विजडम वल्र्ड स्कूल” के सभागार में “विजडम वल्र्ड मुजफ्फरपुर जिला यूथ रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2023” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Muzaffarpur Chess Association”विजडम वल्र्ड मुजफ्फरपुर जिला यूथ रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2023″

समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य, श्री मनोरंजन कुमार सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री शशिकेष कुमार और रविशंकर कुमार ने बारी-बारी से सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्राॅफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किए। संस्थान के प्राचार्य, मनोरंजन कुमार सिंह के द्वारा बच्चो को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया और कहा आगे और भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के प्रांगण मे किया जाएगा।


इस अवसर पर मुख्य रूप से आभास कुमार, राघवेन्द्र कुमार, अभिजीत, अजय कुमार, सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। मंच संचालन जिला शतरंज संघ के सचिव राजीव रंजन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन आभास कुमार ने किया।

Advertisements

Muzaffarpur Chess Results

मुख्य निर्णायक अभिजीत कुमार के अनुसार:-
यूथ रैपिड (बालिका वर्ग अंतर-11) में 4 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) वृति वैभव 3.5 (5) अंक।
(2) आश्वी 3.5 (3.5) अंक।
(3) आराध्या सिंह 3 (4) अंक।
(4) भव्या 3 (3.5) अंक।

यूथ रैपिड (बालक वर्ग अंतर-11) में 5 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) विजेंद्र कुमार 5 (10.5) अंक।
(2) राघवेन्द्र कुमार 4 (10.5) अंक।
(3) पवन सिंह 4 (9) अंक।
(4) अयांश आर्यन 4 (8.5) अंक ।

Muzaffarpur Chess यूथ रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2023" सफलतापूर्वक संपन्न।
Muzaffarpur Chess यूथ रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2023″ सफलतापूर्वक संपन्न।

यूथ रैपिड (बालिका वर्ग अंतर-19) में 5 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
1) आद्या श्री 3.5 (10) अंक।
(2) नव्या 3 (9.5) अंक।
(3) आद्यया 3 (8) अंक।
(4) सारा प्रवीण 3 (7.5) अंक।

यूथ रैपिड (बालक वर्ग अंतर-19) में 5 चक्रों के बाद मुख्य परिणाम :
(1) तेजस शांडिल्य 4.5 (10) अंक।
(2) देवराज 4 (10.5) अंक।
(3) वैभव कुमार मिश्रा 4 (9.5) अंक।
(4) अनूप भाष्कर 4 (9) अंक।


सांत्वना पुरस्कार का विवरण:
बालिका वर्ग अंतर 07, 09, 11, 13, 15, 17, 19 आयु वर्ग:
(1) मैत्री राय।
(2) डेजी शर्मा।
(3) ज्ञानी प्रभा।
(4) आमना तलत।
(5) अराध्या कुमारी।
(6) अनंया।
(7) परिधी कुमारी।

सांत्वना पुरस्कार का विवरण:
बालक वर्ग अंतर 07, 09, 11, 13, 15, 17, 19 आयु वर्ग:
(1) दिव्यांश।
(2) आनदि राज।
(3) सिद्धार्थ।
(4) वेद।
(5) रेयांश।
(6) मो0 अब्बान।
(7) देवांश झा।
(8) आदित्य कुमार।
उक्त बात की जानकरी सचिव, राजीव कु0 रंजन के द्वारा किया गया।
#Muzaffarpur #chess #News

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.