Headlines

2nd Gurukul Chess Championship 2023 औराई अचीवर्स एवं मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा शीर्ष पर

Advertisements

Muzaffarpur 14 November : प्रथम चक्र के बाद 2nd Gurukul Chess Championship 2023 औराई अचीवर्स एवं मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा शीर्ष पर

प्रथम चक्र के बाद औराई अचीवर्स एवं मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा शीर्ष पर, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार ने किया उद्घाटन.

2nd Gurukul Chess Championship 2023

SKJ Law College
2nd Gurukul Chess Championship 2023
2nd Gurukul Chess Championship 2023

SKJ Law College
Masters of Mithanpura

2nd Gurukul Chess Championship 2023

अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी की जीसीए चर्च रोड शाखा में द्वितीय गुरुकुल शतरंज लीग का उद्घाटन डॉल्फिन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार, जीसीए प्ले स्कूल ऑफ चेस झपहां के निदेशक श्री विजय कुमार एवं निर्णायक श्री अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से किया। गुरुकुल परिवार के तरफ से डॉल्फिन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

SKJ Law College
Aghoriya Bazar Blasters

मंच संचालन अभिषेक सोनू ने किया। सह निर्णायक अविनाश मोनू ने बताया कि लीग चरण के पहले चक्र में बोर्ड नंबर एक पर मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा ने अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया। जिसमें मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा के अमृत रौनक एवं सुभम कुमार सिंह ने अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स के सौरव आनंद एवं आकाश कुमार को हराया जबकि अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स के पवन सिंह ने मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा के अभिषेक कुमार को हराया।

SKJ Law College
Kacchi Pakki Kings

सुरक्षित खिलाड़ी में अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स के जुफाशन अब्बास को जीत मिली। बोर्ड नंबर दो पर ग्रामीण क्षेत्रों की दो टीमों के बीच भिडंत हुई जिसमें अहियापुर एम्बेसडर्स ने औराई अचीवर्स को कड़े मुकाबले में 2- 1 से हराया। औराई अचीवर्स के अर्पित कर्ण एवं देवेन्द्र कुमार ने अहियापुर एम्बेसडर्स के व्रीति वैभव एवं रजनीश कुमार को हराया जबकि औराई अचीवर्स के कप्तान राजीव रंजन को अभय कुमार रजक के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा।

SKJ Law College
Ahiyapur Ambassador

सुरक्षित खिलाड़ी के रुप में अहियापुर एम्बेसडर्स के मो• अरशक ने औराई अचीवर्स के शाहवार अली को हराया। बोर्ड नंबर तीन पर बालूघाट ब्रेव्स एवं कच्ची पक्की किंग्स के बीच मुकाबला ड्रॉ हो गया। कच्ची पक्की किंग्स के राज आर्यन ने बालूघाट ब्रेव्स के देव प्रधान को हराया तो बालूघाट ब्रेव्स के सत्यम कुमार ने कच्ची पक्की किंग्स के अयाल अफजल अयाल को हराकर बाजी 1-1 से बराकर कर दी।

SKJ Law College
Aurai Achievers

तो वहीं शहर के दो युवा भाइयों टोयेश एवं दिव्यांश के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें फोटोजेनिक नियम के तहत कच्ची पक्की किंग्स के दिव्यांश ने बालूघाट ब्रेव्स के कप्तान अंतर्राष्ट्रीय रेटेड टोयेश से बाजी ड्रॉ करा ली एवं दोनों टीम का पहला मैच ड्रॉ हो गया।

SKJ Law College
Balughat Braves

सुरक्षित खिलाड़ी के रुप में बालूघाट ब्रेव्स के कृष्णा शिवांग ने कच्ची पक्की किंग्स के अबुसलिम को हराया।

#gurukulchess #Muzaffarpur