Patna 16 November : Chhath Puja Special Train छठ पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा 6 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
Train Accident : Vaishali Superfast, Humsafar Express https://t.co/PorWu4HfHr
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 16, 2023
Chhath Puja Special Trains
- 08419 पुरी-जयनगर स्पेशल 16 नवंबर को पुरी से 23.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.30 बजे जयनगर पहुंचेगी । बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी के रास्ते जाएगी ।
- 05979 गोरखपुर-न्यू तिनसुकिया स्पेशल 17 नवंबर को गोरखपुर से 20.45 बजे खुलेगी और दूसरे दिन 09.15 बजे न्यू तिनसुकिया पहुंचेगी । ट्रेन बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर के रास्ते जाएगी ।
- 05980 न्यू तिनसुकिया- गोरखपुर स्पेशल 16 नवंबर को न्यू तिनसुकिया से 05.00 बजे खुलेगी और अगले दिन 13.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर के रास्ते चलेगी ।
- 09015 उधना-न्यू जलपाईगुड़ी अनारक्षित स्पेशल 17 नवंबर को उधना से 14.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 08.30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी । ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुर, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया के रास्ते चलेगी ।
- 08420 जयनगर-पुरी स्पेशल 17 नवंबर को जयनगर से 23.30 बजे खुलकर अगले दिन 20.10 बजे पुरी पहुंचेगी और बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी के रास्ते चलेगी ।
- 09019 उधना-कटिहार अनारक्षित स्पेशल 16 नवंबर को होने उधना से 06.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 23.00 बजे कटिहार पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर के रास्ते जाएगी ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।