www.goltoo.in

Garib Nath Rai Memorial Chess Championship 01 दिसंबर को

November 30, 2023 | by Goltoo

gc chess

Muzaffarpur 30 November : Garib Nath Rai Memorial Chess Championship 01 दिसंबर को आयोजित होने जा रहा है.

Garib Nath Rai Memorial Chess Championship
Garib Nath Rai Memorial Chess Championship 01 दिसंबर को

Garib Nath Rai Memorial Chess Championship

पुण्यश्लोक गरीब नाथ राय जी के पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर ईनामी राशि वाले जीएन राय मेमोरियल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बोचहाँ प्रखंड स्थित गुरुकुल शतरंज अकादमी की रूदहां सनाठी शाखा में आयोजित की जा रही है। विजेता ट्रॉफी आकर्षण का केंद्र होगी।

गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में सुभम कुमार सिंह, पवन सिंह, अमृत रौनक, रजनीश कुमार, राजीव रंजन, टोयेश सिंह सहित दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने स्वीकृति दे दी है। प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुकुल का कार्य सराहनीय रहा है।

गांवों के बच्चें जब अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों को खेलते हुए देखेंगे एवं उनके साथ खेलेंगे तब जाकर शतरंज जैसे बौद्धिक खेल का फायदा गांवों को प्राप्त होने लगेगा। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को मेडल से पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता रैपिड फॉर्मेट में खेली जायेगी। आयोजन समिति में अंजनी कुमार, अविनाश मोनू, विकास कुमार, महेश कुमार सहित दर्जनों सदस्य बनाए गए।

RELATED POSTS

View all

view all