Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 December : लंगट सिंह कॉलेज में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद Dr. Rajendra Prasad की जयंती मनाई गई.

प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न Dr. Rajendra Prasad की जयंती

लंगट सिंह कॉलेज में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न Dr. Rajendra Prasad की जयंती
लंगट सिंह कॉलेज में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न Dr. Rajendra Prasad की जयंती

मौके पर अपने संदेश में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद एक महान विद्वान, दूरदर्शी, लेखक ,वकील होने के साथ ही इस कॉलेज के शिक्षक भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि कॉलेज से जुड़ी देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की स्मृतियों को सहेजने की दिशा में कॉलेज प्रशासन द्वारा बहुत प्रयास किए गए हैं. जिस वर्ग कक्ष में डॉ प्रसाद छात्रों को पढ़ाया करते थे उसको मरम्मत कर संरक्षित किया गया है.

लंगट सिंह कॉलेज में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न Dr. Rajendra Prasad की जयंती
लंगट सिंह कॉलेज में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न Dr. Rajendra Prasad की जयंती

प्रो राय ने उनके जीवन एवं भारत की आजादी की लड़ाई में उनके योगदान तथा राष्ट्रपति के रूप में भारत की संवैधानिक जड़ों को मजबूती प्रदान करने में उनकी भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा की उनकी जीवन शैली और प्रतिभा अतुलनीय थी. देश की आजादी की लड़ाई में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर गांधी जी का सहयोग किया.

Advertisements

प्रो राय ने कहा डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और उनके विचारों से नई पीढ़ी का अवगत होना जरूरी है.उन्होंने बताया कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद का महान जीवन प्रेरणा देने वाला रहा है. उन्होंने अपने जीवन काल में संघर्ष करते हुए राष्ट्रपति के पद तक का सफर तय किया.

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति पार्क स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया..कार्यक्रम में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ इम्तियाज, डॉ हफीज, मनोज कुमार शर्मा, संजीव चौधरी, दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.