Sports
Advertisements

Muzaffarpur 20 December : दिनांक 18/12/2023 को जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष उमेश चंद सिंह की अध्यक्षता में जिला बैडमिंटन संघ की बैठक Muzaffarpur District Badminton Championship आयोजित की गई। जिला बैडमिंटन संघ की बैठक में जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता दिनांक 12 जनवरी 2024 से 14 जनवरी 2024 तक आयोजित करने का निर्णय लिया जाएगा ।

Muzaffarpur District Badminton Championship

प्रतियोगिता का फाइनल 14 जनवरी 2024 रविवार को होगा । यह प्रतियोगिता U– 7, U- 9, U- 11, U- 13, U- 15, U- 19 बालक- बालिका वर्ग में सिंगल एवं डबल तथा पुरुष एवं महिला वर्ग में सिंगल एवं डबल वर्ग में आयोजित होगा साथ ही 35 + वेटरन वर्ग में भी यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी ।

Muzaffarpur District Badminton
Muzaffarpur District Badminton


प्रतियोगिता का आयोजन आरडीएस कॉलेज के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में किया जाएगा । प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीयन करना आवश्यक है जिसकी अंतिम तारीख 09/01/2024 रखी गई है।

Advertisements

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एंट्री फोर्म आरडीएस कॉलेज स्पोर्ट्स कंपलेक्स , जिला बैडमिंटन संघ कार्यालय और आर्यन स्पोर्ट्स में उपलब्ध रहेगी ।


आज की बैठक में सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अमिताभ रंजन सिन्हा , सियाभद्र, राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, सुनील कुमार, विष्णु नारायण , आशुतोष कुमार, , एनआईओएस कोच तौकीर अहमद, विकास कुमार एवं मधु कुंज उपस्थित रहे ।

#badminton #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.