www.goltoo.in

RDS College Muzaffarpur का औचक निरिक्षण बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा

January 6, 2024 | by Goltoo

RDS College Muzaffarpur

Muzaffarpur 6 January : दिनांक 6 जनवरी को मुजफ्फरपुर स्ति RDS College का औचक निरिक्षण बिहार सरकार शिक्षा विभाग की टीम ने किया. आज 11:00 बजे सुबह निरीक्षण टीम के श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, मुख्य सलाहकार बिहार राज्य उच्च शिक्षा परिषद, डॉ प्रणव कांति, बिहार राज उच्च शिक्षा परिषद के शिक्षा सलाहकार ने कॉलेज का निरीक्षण शुरू किया।

RDS College Muzaffarpur का औचक निरिक्षण

RDS College
औचक निरिक्षण बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा
RDS College

निरीक्षण टीम ने विज्ञान, कॉमर्स और कला संकाय के सैद्धांतिक और प्रायोगिक कक्षा के संचालन का अवलोकन किया। शिक्षकों व वर्ग में छात्रों की उपस्थिति, लाइब्रेरी, लैब, स्मार्ट क्लास, गार्डन, सेमिनार एवं सभा हॉल, इंनडोर स्टेडियम, कंप्यूटर लैब की स्थिति और आधारभूत सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल की।

RDS College Muzaffarpur
RDS College Muzaffarpur

कॉलेज ऑडिट रिपोर्ट, कर्मचारियों की उपस्थिति, कैश बुक आदि का अवलोकन किया।
गर्ल्स कॉमन रूम का अवलोकन किया जहां एनएसएस की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास कर रही थी। टीम ने छात्रों के प्रतिभा को देखकर उनकी प्रसंशा की ।

RDS College Muzaffarpur
RDS College Muzaffarpur

शिक्षा विभाग के मुख्य सलाहकार श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज के पठन-पाठन की व्यवस्था काफी अच्छी है। यहां के शिक्षक काफी रुचि लेकर अध्यापन करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पीपीटी को देखकर गदगद हुए और कहा कि कॉलेज अपने सांस्कृतिक और शैक्षिक विरासत के उन्नयन में लगातार लगा हुआ है। उन्होंने कॉलेज में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर करने की बात कही।

RDS College
RDS College Muzaffarpur

निरीक्षण के दौरान सभी वरिष्ठ शिक्षक,नव नियुक्त शिक्षक, अतिथि शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग की टीम में जो सुझाव दिए हैं उसपर त्वरित गति से अमल किया जाएगा।


मौके पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ राजीव कुमार, डॉ पयोली, डॉ संजय कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, डॉ दिनेश तिवारी, डॉ अंजनी शुक्ला, श्री पंकज भूषण, श्री रामनाथ जी, श्री अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

#rdscollege #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all