Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 February : Muzaffarpur U14 District League अंडर – 14 जिला क्रिकेट लीग में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी किड्स ने पुलिस लाइन को 8 विकेट से हराया।

Muzaffarpur U14 District League

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मैच में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी किड्स ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। आज स्थानीय शुभंकरपुर के खेल मैदान में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 25 ओवर में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से सारांश ने 31 शशांक ने 17 एवं अरमान ने नवाद 26 रन बनाए। गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी किड्स के तरफ से मनीष ने 3 प्रियांशु ने तीन नैतिक ने तीन एवं मयंक ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Muzaffarpur U14 District League
Muzaffarpur U14 District League


जवाब में खेलने उतरी बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी किड्स की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में ही जीत के लिए 132 रन बना लिए। बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी किड्स के तरफ से मनीष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार 93 रन बनाए वहीं जगन्नाथ ने 10 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।

Advertisements


गेंदबाजी में पुलिस लाइन करके अकादमी के तरफ से शशांक को एक एवं अरहम को एक विकेट लेने में सफलता हाथ लगी।
आज के मैन ऑफ द मैच बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी किड्स के मनीष को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया।
आज के अंपायर विकाश कुमार एवम अकबर थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.