Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 February : मुजफ्फरपुर स्तिथ Chetan Sadhan Institute चेतन साधन इंस्टीट्यूट मुख्य कार्यालय जूरन छपरा में सरस्वती पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई. तीनों केंद्रों के छात्र-छात्राएं पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में शामिल हुए और विद्या की देवी मां शारदे की आराधना की.

Chetan Sadhan Institute

मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सुमिता नूपुर ने कहा कि मां शारदे की पूजा से छात्रों में नव उत्साह का संचरण होता है. उन्होंने कहा की जूरन छपरा स्थित मुख्य केंद्र सहित तुर्की और मुसहरी ब्लॉक के केंद्रों पर छात्रों के सहूलियत को ध्यान रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. संस्थान बिस्तृतीकरण की योजनाओं पर काम कर रहा है तथा आने वाले अकादमिक सत्र से संस्थान में कुछ और कोर्स में नामांकन प्रारंभ होगा.

Chetan Sadhan Institute : सरस्वती पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
Chetan Sadhan Institute : सरस्वती पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

श्रीमती नुपुर ने कहा कि संस्थान अपने सभी कार्यक्रमों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है. छात्रों के प्लेसमेंट के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. मौके पर श्री अमिताभ राजन, डॉ अजमतुल्लाह, डॉ नवीन कुमार, रामनरेश राय, एसके पांडे, आनंद कुमार, शाहबाज अहमद खान, विजय कुमार, अमन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.