Muzaffarpur 19 February : Muzaffarpur District Volleyball Team दिनांक 25 फरवरी से 28 फरवरी तक बिहार राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन भागलपुर स्थित मकनपुर में होना है।
Muzaffarpur District Volleyball Team
इस चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु मुजफ्फरपुर जिला सीनियर वॉलीबॉल महिला और पुरुष टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता दिनांक 20 फरवरी 2024 को स्थानीय अखाड़ाघाट रोड स्थित जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के खेल परिसर में संध्या 4:00 बजे रखा गया है।

इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव करूणेश कुमार ने देते हुए बताया कि चयन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सभी खिलाड़ियों को पंजीयन कराना आवश्यक है । पंजीयन हेतु सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल कॉपी एवं चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है।
17th Karate Belt Grading Test Championship 2024 https://t.co/GNwS161AYL #Muzaffarpur #savate
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 18, 2024
चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मुजफ्फरपुर जिला पुरुष और महिला टीम का गठन किया जाएगा ।
#volleyball #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।