www.goltoo.in

Muzaffarpur District Cricket League :संकल्प सौरव के बदौलत आरव क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत

February 22, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage – 2022-02-22T172107.509

संकल्प सौरव के बदौलत आरव क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत


मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आरव क्रिकेट एकेडमी ने प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराया।

Sankalp Saurav

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए जिसमें शशि राय मनी ने 32 कुशाग्र ने 13 दीपक राणा ने 20 विक्की ने 29 एवं अमन आनंद ने नाबाद 13 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।

गेंदबाजी करते हुए आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से संकल्प सौरव ने 3 विकेट लिए वही सिद्धार्थ ने दो रवि ने दो ऋषभ ने एक एवं विकास ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी आरव क्रिकेट एकेडमी के संकल्प सौरभ ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 54 बॉल में ही 105 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को 17 ओवर में ही जीत दिला दी ।साहिल ने अपनी टीम के लिए 31 रन बनाए ।

गेंदबाजी मे प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अतुल ने एक एवं अमन ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Man of the Match Sankalp Saurav

आज का मैन ऑफ द मैच आरव क्रिकेट एकेडमी के संकल्प सौरव को दिया गया।

Umpires Sachin & Akbar

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर अकबर थे वही स्कोरर की भूमिका में आयुष कुमार एवं सौरव सुमन ने अपनी भूमिका निभाई ।

कल का मैच यंग मेन क्रिकेट क्लब बनाम सुस्ता क्रिकेट क्लब

#cricket #muzaffarpurcricket #muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all