Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 March : बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा LS College लंगट सिंह कॉलेज को आधारभूत संरचना के बिभिन्न कार्यो लिए लगभग 12.83 करोड़ रुपये की राशि प्रदान किये जाने से कॉलेज में हर्ष का माहौल है. इस सिलसिले में प्रेस वार्ता में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने इसके लिए राज्य सरकार, शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी और शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया.

LS College प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय

LS College प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय
LS College प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय

प्रो. राय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने और बिस्तृतिकरण के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि कार्ययोजना में शामिल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कांफ्रेंस हॉल के निर्माण से कॉलेज में बिभिन्न अकादमिक गतिविधियों यथा सेमिनार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, परिचर्चा आदि को बढावा मिलेगा. प्रो राय ने कहा कि मंजूर किये गए कार्ययोजना में इसके अलावा कॉलेज में 8 टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण,ड्रेनेज, सिवरेज और जलनिकासी का सिस्टम बनाना , गर्ल्स कॉमन रूम तथा ट्यूटोरियल ब्लॉक का निर्माण शामिल है.

उन्होंने कहा कि LS College प्रशासन का मुख्य उधेश्य छात्रो के लिए उच्चस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन व क्लीन कैंपस उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि अभी बीएसईआईडीसी द्वारा कॉलेज में 4 परियोजनाओं पर काम जारी है, जिसमें कॉलेज की आंतरिक सड़क का निर्माण, 5 स्मार्ट क्लास रूम, चहारदीवारी का निर्माण एवं मरम्मत तथा कैंपस में सीसीटीवी कैमरा शामिल है. इन कार्यों को मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा.

Advertisements


कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार ने कहा कि इस कार्ययोजना के अनुमोदन के लिए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बहुत प्रयास किया है तथा उनके अथक प्रयास से ही ये संभव हो पाया है. इस कार्ययोजना के अनुमोदन पर प्रो पीयूष वर्मा, प्रो फैयाज अहमद, ले. (डॉ)राजीव कुमार, डॉ शिवेंद्र मौर्य, डॉ नवीन कुमार, डॉ सीमा कुमारी, डॉ ललित किशोर, ऋषि कुमार सहित अन्य शिक्षको एवं कर्मचारियों ने प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय को बधाई दी साथ ही कॉलेज की पुरानी गरिमा वापस लाने के लिए उनके द्वारा किये जा रहे अनवरत प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद किया.

#lscollege #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.