Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 16 March : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजि Challenger Trophy Muzaffarpur में आज मुजफ्फरपुर रॉयल्स ने मुजफ्फरपुर टाइगर्स को एक रोमांचक मैच में एक रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Challenger Trophy Muzaffarpur

चैलेंजर्स ट्रॉफी में अंकित,आदित्य,कुणाल एवम चंद्र प्रकाश चमके।

मुजफ्फरपुर थंडर्स ने 1 रनो से जीत कर हासिल की पूर्ण अंक।

Advertisements
Challenger Trophy Muzaffarpur
Challenger Trophy Muzaffarpur Ankit Scored Splendid Century


आज स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान में मुजफ्फरपुर थंडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 237 रन बनाए जिसमें आदित्य कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए वही कुणाल किशोर ने भी शानदार 81 रन बनाए इन दोनो के अलावा सोनू ने 20 एवम अभिनव आलोक ने 17 रन बनाए।
गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर टाइगर्स के तरफ से नमन ने 2,सरफराज ने 1,ऋतिक राज ने 1,रवि ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर टाइगर्स की टीम ने 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 236 रन ही बना सकी।मुजफ्फरपुर टाइगर्स की तरफ से अंकित कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सोलह चौकों और तीन गगनचुंबी छक्के की मदद से 115 रन बनाए वही चंद्र प्रकाश ने शानदार 69 रनो की पारी खेली।


गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर थंडर्स के तरफ से राहुल किशोर ने 3,सौरव सिंह ने 2,विकाश रंजन ने 1 एवम आदिल ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवम जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर विकाश कुमार थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.