Sports
Advertisements

Muzaffarpur 6 April : U16 Muzaffarpur Cricket League में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने डायमंड क्रिकेट अकादमी को 31 रनो से हराया।

U16 Muzaffarpur Cricket League

Muzaffarpur Cricket League
U16 Muzaffarpur Cricket League
आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के नमन को दिया गया।

आज अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मैच में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 192 रन बनाएं जिसमें आयुष राज ने 51 स्वयं ने 51 शुभम ने 28 एवं उज्जवल ने 22 रन अपनी टीम के लिए बनाए।


गेंदबाजी में डायमंड क्रिकेट क्लब के तरफ से रोशन ने दो नितिन ने एक एवं अयान ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements


जवाब में खेलने उतरी डायमंड क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी जिसमें मुकुंद ने 38 अयान ने 24 दिव्यांशु ने 20 एवं आयुष राज ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाए गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से नमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके वहीं सूर्यांश ने दो आयुष ने दो एवं अधिराज ने एक विकेट प्राप्त किया।


आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के नमन को दिया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.