Swami Vivekanand U20 National Football चैम्पियनशिप के लिए चयन शुरू
April 6, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 6 April : Swami Vivekanand U20 National Football चैम्पियनशिप के लिए सिलेक्शन ट्रायल शुरू। विशाल बिहार यूनाइटेड एफ सी के चेयर मैन श्री चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदूजी ने बताया की बिहार फुटबॉल एसोसिएशन और विशाल बिहार यूनाइटेड एफ सी के संयुक्त तत्वावधान मे स्वामी विवेकानंद नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप U 20 के टीम के चयन के लिए दो दिनों तक चलने वाली सिलेक्शन ट्रायल आज दिनांक 06 अप्रैल को मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत झपहां में अवस्थित तिरहुत फिजिकल एजुकेशन कॉलेज में सुबह 08 बजे से शुरू हुआ।
Swami Vivekanand U20 National Football

U16 Muzaffarpur Cricket League पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी https://t.co/VBhgmKfhQb #Muzaffarpur pic.twitter.com/7oBxJAKT7K
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 6, 2024
कल दिनांक 07 अप्रैल फाइनल चयन प्रक्रिया की जाएगी जिसमे सफल खिलाड़ियों को यही नेशनल टूर्नामेंट के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा और यही से टीम नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ जायेगी जहां यह चैंपियनशिप होना है। आज के चयन प्रक्रिया में पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय शिवहर,बेतिया जिला के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे फाइनल ट्रायल के लिए 50 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

सिलेक्शन ट्रायल बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा नामित प्रतिनिधि संतोष कुमार,पंकज कुमार और नौशाद आलम की निगरानी में की गई जिसमे विशाल बिहार यूनाइटेड एफ सी के कोच शिवा,और आनंद के द्वारा सहयोग किया गया। कल दिनांक 07 अप्रैल को फाइनल ट्रायल सुबह 08 बजे से होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान श्री अश्वनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ,सुनील सिंह कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ,अनिल कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ, बृजेंद्र चौधरी ,अखिलेश मणि उपस्थित रहें।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all