Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 April : मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ ने Muzaffarpur Wrestling जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की घोषणा, जिसमें अंडर 12, 15, 17 और सीनियर वर्ग के बालक और बालिकाएं हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता 7 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

Muzaffarpur Wrestling

Muzaffarpur Wrestling जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 26 एवम 27 अप्रैल को
Muzaffarpur Wrestling जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 26 एवम 27 अप्रैल को

रविवार दिनांक 7 अप्रैल को मुजफ्फरपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ की बैठक की गई। बैठक में जिला स्तरीय सह अंतर विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय , क्लब एवम व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता स्थानीय खेल व्यायामशाला सिकंदरपुर में कराने का निर्णय लिया गया।

प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। वरीय उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने प्रतियोगिता के तैयारी संबंधित बातों पे विचार रखा। मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, सनशाइन स्कूल की रागनी ठाकुर, जैतपुर स्कूल के अभिषेक अभिमन्यु, इंद्रप्रस्थ स्कूल के आशीष राज, संघ के संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, कुश्ती कोच रंजीत कुमार साह उपस्थित थे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.