www.goltoo.in

Aainball Association of Bihar की वार्षिक आम सभा में बड़ा निर्णय

April 28, 2024 | by Goltoo

manish-1

Muzaffarpur 28 April : Aainball Association of Bihar की वार्षिक आम सभा का आयोजन तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर परिसर में हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता श्री मनीष कुमार (संरक्षक) ने की।

Aainball Association of Bihar

इसमें आईनबॉल एसोसिएशन के सभी प्रमुख सदस्य श्री आलोक सिंह, श्री राहुल कुमार, श्री रोहित कुमार, श्री अभिषेक आनंद, श्री रंजन कुमार, एवं श्री विनय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Aainball Association of Bihar
Aainball Association of Bihar

आईनबॉल एसोसिएशन, बिहार की वार्षिक आम सभा में बड़ा निर्णय

बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और निर्णय लिया गया।

  1. प्रदेश कार्यकारी समिति का विस्तार: आईनबॉल एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारी समिति को विस्तार करने का निर्णय लिया गया।
  2. जिला समिति का विस्तार: जिला समिति की कार्य की समीक्षा के बाद जिला कार्य समिति को विस्तार करने का निर्णय लिया गया।
  3. प्रतियोगिता का आयोजन: अगले चार महीने के बाद प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
  4. कार्य समिति के सदस्यों का अनुभव: कार्य समिति के सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों के कार्य अनुभव प्राप्त किए जाने का निर्णय लिया गया।
  5. सदस्यता फार्म भरने का निर्णय: कमिटी के सदस्यों को सदस्यता फार्म अनिवार्य रूप से भरने का निर्णय लिया गया।
  6. जिला समिति का विस्तार: प्रथम चरण में चयनित जिले में समिति का विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

मुख्य संरक्षक श्री मनीष कुमार ने बैठक में सभी सदस्यों का सहयोग और सहभागिता का धन्यवाद दिया। उन्होंने इस उत्कृष्ट पहल की सराहना की और आगे के कार्यों में सभी का साथ निवेश करने का आह्वान किया।

इस बड़े निर्णय के बाद, आईनबॉल एसोसिएशन, बिहार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में नए कदम बढ़ाने का वादा किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all