सम्राट लिजेंड एकादश MTA BOX CRICKET नौक आऊट ट्रौफी चैंपियन, समीर सम्राट प्लेयर औफ द टूर्नामेंट।
May 6, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 6 May : सम्राट लिजेंड एकादश MTA BOX CRICKET नौक आऊट ट्रौफी चैंपियन। समीर सम्राट प्लेयर औफ द टूर्नामेंट।
MTA BOX CRICKET

मुजफ्फरपुर टर्फ अरेना इनडोर स्टेडियम। कनक विला । बेला मुजफ्फरपुर।

10 ओवर 8 प्लेयर मैच

एक नज़र सम्राट एकादश के जीत के सफर पर ।
इससे पहले क्वाटर फाइनल में सम्राट लिजेंड एकादश ने डोमिनेटरस एकादश को 6 विकेट से पराजित किया ।
सेमीफाइनल में सम्राट लिजेंड एकादश ने 8 AM एकादश को 62 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था ।

फाइनल मैच
सम्राट लिजेंड एकादश का हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन। चैंपियंस
सम्राट लिजेंड एकादश ने 3 विकेट से फाइनल जीतकर विजेता कप पर किया कब्जा । वेलडन सम्राट एकादश
सम्राट लिजेंड एकादश बनाम मालीघाट एकादश

दिनांक 05:05:2024 रविवार को नाईट मैच समय रात्रि 08:00 PM को स्थान : मुजफ्फरपुर टर्फ अरेना इनडोर स्टेडियम, कनक विला, बेला मुजफ्फरपुर में खेले गये फाइनल मैच जो सम्राट लिजेंड एकादश बनाम मालीघाट एकादश के बीच खेला गया था में सम्राट लिजेंड एकादश एकादश ने मालीघाट एकादश पर 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज़ कर विनर कप पर कब्जा किया ।

मालीघाट एकादश ने टौस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

मालीघाट एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 69 रनों का स्कोर खङा किया ।
माली घाट एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए तबरेज ने 42 रन, करण ने 6 रन, एवं मनीष ने 6 रनों का योगदान दिया ।
सम्राट लिजेंड एकादश के गेंदबाजों का शानदार गेंदबाजी

सम्राट लिजेंड एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए किशन कांत ने 2 विकेट, मोहित ने 2 विकेट एवं आदित्य ने 1 विकेट लिया ।।
जबाब में सम्राट लिजेंड एकादश ने 8 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना कर फाइनल मैच जीतकर विजेता कप अपने नाम किया ।
सम्राट लिजेंड एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उत्सव ने नाबाद शानदार 32 रन, किशन कांत ने नाबाद 16 रन , साहिल सिन्हा ने 13 रन एवं आदित्य ने 6 रनों का योगदान दिया।
Samrat Legend एकादश ने डोमिनेटर्स एकादश को पराजित किया https://t.co/5jOr0GgIYI #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 3, 2024
माली घाट एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए उत्तम ने 2 विकेट, अमन ने 1 विकेट एवं विकास ने 1 विकेट लिया।

सम्राट लिजेंड एकादश के कप्तान समीर सम्राट को पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी एवं क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन करने हेतु प्लेयर औफ द टूर्नामेंट का अवार्ड दिया गया।
सम्राट लिजेंड एकादश के किशन कांत को गेंदबाजी में 2 विकेट एवं बल्लेबाजी में नाबाद 16 रन बनाने हेतु प्लेयर औफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
प्लेयर औफ द टूर्नामेंट
समीर सम्राट
प्लेयर औफ द मैच
किशन कांत
बेस्ट बैटर उत्सव एवं तबरेज
बेस्ट बौलर उत्तम
बेस्ट फील्डर साहिल सिन्हा
इमर्जिंग प्लेयर संदीप मोनू

मुख्य अतिथि श्री उत्पल रंजन, पूर्व रणजी खिलाड़ी, बिहार ने विजेता कप सम्राट लिजेंड एकादश को एवं उपविजेता कप मालीघाट एकादश को प्रदान किया ।

मुख्य अतिथि ने दोनों टीमो के सभी खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर शील्ड एवं मोमेंटो से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से हमारा शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है । खेलकूद का हमारे जीवन महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम सब को खेल कूद से जुङे रहना चाहिए।
मैच के अंपायर श्री पुनित भारती एवं श्री सतीष झा एवं स्कोरर श्री धीरज कुमार थे ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all